Categories: देश

‘भाजपा का भ्रष्टाचार भरभरा कर…’, ऐसा क्या हुआ कि BJP पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, गुस्से में उड़ा डाली धज्जियां

दरअसल, पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण चित्रकूट में कल्याणपुर गाँव में बरधा नदी पर बने पुल का अप्रोच हिस्सा बाढ़ में बह गया। पुल के ढहने से भौरी-देहरुचामाफी-राजापुर मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है। चित्रकूट प्रशासन ने पुल पर यातायात रोक दिया है।

Published by Ashish Rai

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में दो दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश ने जिले में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। चित्रकूट के भौरी-बघवारा मार्ग पर बाल्मीक नदी पर राज्य सेतु निगम द्वारा बनाए गए पुल का अप्रोच हिस्सा बारिश के कारण ढह गया। यह पुल 10 करोड़ रुपये की लागत से बना था। यह पुल अपने उद्घाटन से पहले ही ढह गया है। अब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राज्य सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा, “भाजपा शासन में 10 करोड़ रुपये की लागत से बना चित्रकूट पुल उद्घाटन से पहले ही ढह गया। भाजपा का भ्रष्टाचार ढह रहा है… कभी तालाब, कभी पुल…” चित्रकूट में उद्घाटन से पहले ढहे पुल को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Delhi News: दिल्ली में अब नहीं सोएगा कोई भी भूखा, CM Rekha ने निकाला ऐसा अजूबा… सिर्फ 5 रुपए में मिलेगा भरपेट खाना

Related Post

भौरी-देहरुचामाफी-राजापुर मार्ग पर यातायात प्रभावित

दरअसल, पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण चित्रकूट में कल्याणपुर गाँव में बरधा नदी पर बने पुल का अप्रोच हिस्सा बाढ़ में बह गया। पुल के ढहने से भौरी-देहरुचामाफी-राजापुर मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है। चित्रकूट प्रशासन ने पुल पर यातायात रोक दिया है।

भाजपा का भ्रष्टाचार उजागर – सपा नेता

वहीं, इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर कड़ा हमला बोला है। पूर्व सपा जिलाध्यक्ष ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का भ्रष्टाचार उजागर हो गया है। पुल इतनी खतरनाक तरीके से धंसा है कि कोई बड़ा हादसा हो सकता था। भारतीय जनता पार्टी केवल हवा-हवाई पुल बना रही है, सभी पुल भ्रष्टाचार की गवाही दे रहे हैं। वही सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक सीपी दिवाकर ने फोन पर जानकारी दी है कि ठेकेदार को मौके पर भेज दिया गया है। सड़क किनारे की मिट्टी के साथ धंस गई है, जल्द ही उसकी मरम्मत कर दी जाएगी।

भारत सरकार छोड़ो! अब फांसी के फंदे से ‘देश की बेटी’ को बचाएगा ये मुस्लिम धर्मगुरु? क्या आखिरी मिनटों में बच पाएगी निमिषा प्रिया की जान

Ashish Rai
Published by Ashish Rai

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026