Categories: देश

Bihar Election: Bihar की वोटर लिस्ट में घुसपैठियों की एंट्री! Nepal-Bangladesh और Myanmar के लोग पकड़ाए, आयोग का बड़ा एक्शन

Bihar Election: बिहार में चुनाव आयोग की ओर से चलाए जा रहे वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। सर्वे में पता चला कि नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार जैसे देशों से आए कई अवैध प्रवासी बिहार में फर्जी तरीके से वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की कोशिश कर रहे थे।

Published by

Bihar Election: बिहार में चुनाव आयोग की ओर से चलाए जा रहे वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इस अभियान के तहत जब बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) ने घर-घर जाकर सर्वे किया, तो पता चला कि नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार जैसे देशों से आए कई अवैध प्रवासी बिहार में फर्जी तरीके से वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की कोशिश कर रहे थे।

BLO की रिपोर्ट से उड़े होश

सूत्रों के मुताबिक, BLO को कई ऐसे लोग मिले जो भारत के नागरिक नहीं हैं, फिर भी बिहार की वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिए फॉर्म भर रहे थे। ये लोग बॉर्डर एरिया और शहरी झुग्गियों में ज्यादा पाए गए हैं। अब आयोग ने इन सभी संदिग्ध मामलों की गहन जांच शुरू कर दी है। चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि जिन नामों का सत्यापन 1 अगस्त 2025 तक नहीं हो पाएगा, उन्हें 30 सितंबर को प्रकाशित होने वाली अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा। आयोग इन फर्जी प्रवासियों की संख्या को सार्वजनिक भी कर सकता है।

कौन-कौन से दस्तावेज मांग रहे BLO?

जो लोग खुद को भारत का नागरिक साबित करना चाहते हैं, उन्हें BLO के सामने कुछ दस्तावेज दिखाने होंगे जैसे:

वोटर लिस्ट से नाम गायब?

अगर आपका नाम 1 अगस्त को आने वाली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं होता है, तो आप ERO (Electoral Registration Officer) के पास आवेदन कर सकते हैं। अगर वहां से समाधान न मिले, तो आप DEO (District Election Officer) और फिर CEO (Chief Electoral Officer) के पास शिकायत कर सकते हैं।

25 जुलाई है आखिरी तारीख

आयोग ने बताया है कि 80% से ज्यादा लोगों ने अपना फॉर्म भर दिया है, लेकिन 25 जुलाई तक का समय और दिया गया है ताकि बाकी बचे लोग भी जरूरी डिटेल और दस्तावेज जमा कर सकें। वहीं, अब देखना ये होगा कि जांच के बाद कितने फर्जी मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से हटाया जाता है और कितने घुसपैठिए बेनकाब होते हैं। चुनाव आयोग इस बार पूरी सख्ती के मूड में है।

Radhika Murder Case: “मुस्लिम होने पर मत ठहराओ दोषी”, राधिका केस में इनामुल ने तोड़ी चुप्पी, वायरल वीडियो पर दिया बयान

राजनाथ सिंह होंगे BJP के अगले अध्यक्ष? तीसरी बार भी मिलेगी भाजपा की कमान, जानें क्यों हो रही ऐसी चर्चा

Recent Posts

Bappi Lahiri House Photos: सोने से सजा घर! 1000+ गणेश मूर्तियां; अंदर की झलक कर देगी हैरान

Bappi Lahiri house price : 1983 में खरीदा गया यह घर सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं,…

March 28, 2026

Hospital controversy: दुष्कर्म के आरोपों में घिरे डॉक्टर, नर्स ने लगाए यौन शोषण के आरोप, जांच शुरू

Hospital controversy:  संभल में एक निजी अस्पताल की नर्स ने डॉक्टर Dr. Zaid और उनके…

March 28, 2026

PAN card new rules 2026:  1 अप्रैल से कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव, हर लेनदेन पर रहेगी नजर-जानें क्या-क्या होगा

PAN card new rules 2026: पैन कार्ड से जुड़े नियम 1 अप्रैल से बदलने जा रहे हैं,…

March 28, 2026

IPL 2026 में टेक्नोलॉजी का जलवा, Hawk-Eye और UltraEdge से बढ़ेगा रोमांच; यहां समझें

IPL 2026 ball tracking technology: यह एक एडवांस कंप्यूटर सिस्टम है, जिसमें स्टेडियम में लगे…

March 28, 2026

Dipika Kakar health update: दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट, रिपोर्ट देखकर हुई इमोशनल, पति शोएब ने संभाला

Dipika Kakar health update: Dipika Kakar की हेल्थ रिपोर्ट हाल ही में नॉर्मल आई, जिससे…

March 28, 2026

Sankashti Chaturthi : भद्रा के साए में वैशाख संकष्टी चतुर्थी: जानें सही तारीख, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Sankashti Chaturthi : वैशाख संकष्टी चतुर्थी 5 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन व्रत रखकर भगवान…

March 28, 2026