Categories: देश

ज्योतिषी, अनुष्ठान और भविष्यवाणी, कौन थी विद्याज्योति जिसने ‘रिजल्ट’ से पहले ही खुद को मान लिया फेल

Bengaluru Techie suicide: कभी-कभी कुछ ऐसा हो जाता है जिसे समझ पाना अपने आप में काफी मुश्किल हो जाता है. हाल ही में बेंगलुरु से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुन हर कोई काफी दंग रह गया है-

Published by sanskritij jaipuria

Bengaluru Techie suicide: बेंगलुरु से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर आ रही है, जहां पर एक महिला ने अपने भविष्य के विवाहित जीवन के बारे में एक ज्योतिषी की भविष्यवाणी से व्यथित होने के बाद शुक्रवार शाम को आत्महत्या कर ली. ये मामला बेंगलुरु के बगलागुंटे इलाके का है और महिला की उम्र 27 साल थी. पीड़ित की पहचान विद्याज्योत के रूप में हुई है और वो बॉश के साथ काम करती थी और वो घर से काम कर रही थी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वो कोडागु के एक शख्स के साथ रिलेशनशिप में थी और दोनों की शादी भी होने वाली थी वो भी परिवार वालों की इजाजत से.

परिवार के सदस्यों की मानें तो विद्याज्योति ने हाल में एक ज्योतिषी से राय ली थी और ज्योतिषी ने भविष्यवाणी की थी कि उनका शादीशुदा जीवन दो साल से ज्यादा नहीं चलेगा और फिर दोनों अलग हो जाएंगे. इस समस्या को खत्म करने के लिए ज्योतिषी ने राय दी थी कि वो 9 दिन तक अनुष्ठान करें.

पुलिस ने क्या कहा

पुलिस की माने तो उन्होंने कहा कि उसने दिए गए सुझाव को मानते हुए पूजा की. नौवें दिन की बात है जब परिवार अनुष्ठान के हिस्से के रूप में जाने के लिए मंदिर जा रही था तब वो घर में अकेली थी और बाद में फिर वो कमरे में लटकी हुई मिली.

Related Post

फिलहाल बगलागुंटे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है, जैसे ही पुलिस को कुछ पता चलेगा वो तुरंत बताएगी.

डिस्क्लेमर : अगर आप या फिर आपका कोई परिचित/रिश्तेदार/करीबी ड‍िप्रेशन में है. आपके या फिर परिचित के में मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का व‍िचार आ रहा है. यह एक तरह की आपात मेडिकल एमरजेंसी है. बतौर एक जिम्मेदार इंसान आपका दायित्व बनता है कि आप भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन नंबर 18002333330 पर संपर्क करें. जिससे किसी का जीवन बचाया जा सके.  

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts