Categories: देश

“भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से कांपा बांग्लादेश, कांपते हुए इस देश से मदद मांग रहे Yunus…पड़ोसी को पाकिस्तान जैसे हाल का सता रहा है डर भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से कांपा बांग्लादेश, कांपते हुए इस देश से

Bangladesh Defense Deal : भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आने वाले समय में अरबों रुपये की डील को अंजाम दे सकता है। इस कड़ी में बांग्लादेश हवाई सुरक्षा सिस्टम को मजबूत करने के लिए लंदन में एक सैन्य दल भेजा है।

Published by Jaydeep Chikhaliya

Bangladesh Defense Deal : भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आने वाले समय में अरबों रुपये की डील को अंजाम दे सकता है। इस कड़ी में बांग्लादेश ने अपने हवाई सुरक्षा सिस्टम को मजबूत करने के लिए लंदन में एक सैन्य दल भेजा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सैन्य दल एयर डिफेंस सिस्टम के बारे में जानकारी लेगा। बांग्लादेश का यह कदम भारत द्वारा पाकिस्तान पर चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद आया है। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम भारतीय मिसाइलों को रोकने में विफल रहा था। इससे पता चला कि पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम कमज़ोर है। अब बांग्लादेश अपनी हवाई सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गया है। वह दूसरे देशों से हाथ मिलाकर अपनी सुरक्षा को मज़बूत करना चाहता है।

यूके पहुंचा उच्च-स्तरीय सैन्य दल

बांग्लादेश से एक उच्चस्तरीय सैन्य प्रतिनिधिमंडल 23 से 26 जून तक लंदन में आयोजित हो रहे 19वें फुल स्पेक्ट्रम एयर डिफेंस समिट में भाग लेने गया है। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मेजर जनरल मोहम्मद कमरुल हसन कर रहे हैं। वो रंगपुर क्षेत्र के कमांडर और 66 इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में बांग्लादेश की सेना और वायुसेना के छह वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। इस समिट में बांग्लादेश की मौजूदगी से पता चलता है कि वह अपनी सैन्य साझेदारी को बढ़ाना चाहता है। लंदन में आयोजित हो रहे इस समिट में एकीकृत वायु और मिसाइल रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इसमें भाग लेने वाले देशों के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

Related Post

स्काई सेबर सिस्टम पर बन सकती है बात

बांग्लादेश को ब्रिटेन का स्काई सेबर सिस्टम पसंद आ सकता है। स्काई सेबर ब्रिटेन का मध्यम दूरी का ग्राउंड-बेस्ड मोबाइल एयर डिफेंस सिस्टम है। इसे 2021 में कमीशन किया गया था और इसकी लागत करीब 900 मिलियन डॉलर (करीब 7700 करोड़ रुपये) है। यह सिस्टम लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों, ड्रोन और मिसाइलों से होने वाले खतरों से निपटने के लिए बनाया गया है। नाटो के पूर्वी हिस्से की सुरक्षा के लिए इस सिस्टम को फ़ॉकलैंड द्वीप और पोलैंड में भी तैनात किया गया है।

Jaydeep Chikhaliya
Published by Jaydeep Chikhaliya

Recent Posts

अमेरिका-ईरान के बीच थमेगी जंग! ट्रंप के एक बयान से मिडिल ईस्ट में नई हलचल; होर्मुज़ स्ट्रेट पर सभी की नजरें

Middle East Tension: ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि उन्होंने अमेरिकी वॉर डिपार्टमेंट को…

March 23, 2026

बेटी की गुमशुदगी से बदले तक, OTT पर आ रही जीतु जोसेफ की नई फिल्म, जानें कब देखें?

Valathu Vashathe Kallan OTT Release: फिल्म ‘वलाथु वशाथे कल्लन’ 27 मार्च 2026 को डिजिटल रिलीज…

March 23, 2026

ISRO vs DRDO: ईसीई इंजीनियरों के लिए कौन सा करियर बेहतर? जानिए किसमें है ज्यादा स्कोप

ISRO vs DRDO: ECE इंजीनियरों के लिए ISRO और DRDO दोनों ही शानदार करियर विकल्प…

March 23, 2026

Chandra Gochar 2026: 23 मार्च से बदलेगा चंद्रमा का राशि स्थान, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Chandra Gochar 2026: 23 मार्च 2026 की सुबह चंद्रमा मेष राशि से निकलकर अपनी उच्च…

March 23, 2026

IPL 2019 Final: 1 गेंद, 2 रन… और खत्म हो गया मैच! ऐसा फाइनल पहले कभी नहीं देखा

lasith malinga last ball: मुंबई इंडियंस 'MI' और चेन्नई सुपर किंग्स 'CSK' के बीच यह…

March 23, 2026

गोवा से छोटा लेकिन कमाई के मामले में ये देश मचा रहा तहलका, हर इंसान की आमदनी कर देती दंग

Singapore Facts: दुनिया में कई ऐसे देश है जो काफी अमीर है लेकिन आज जो…

March 23, 2026