Categories: देश

Aniruddhacharya Akhilesh Yadav Controversy: ‘मुसलमानों से नहीं कहते कि हमारा रास्ता अलग’, अखिलेश यादव के साथ वायरल वीडियो पर अनिरुद्धाचार्य का बड़ा हमला, सीधे कह दी ये बात

Published by Ashish Rai

Aniruddhacharya Akhilesh Yadav Controversy: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में दोनों सड़क किनारे खड़े होकर बातें करते नज़र आ रहे हैं। अखिलेश यादव अनिरुद्धाचार्य से कुछ सवाल पूछते हैं। जवाब सुनने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि अब हमारे रास्ते अलग हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब अनिरुद्धाचार्य ने इस वीडियो पर टिप्पणी की है।

Non Veg Cow Milk: ट्रंप ने गाय के दूध को कैसे बनाया मंसाहारी, भारत ने दिखाई लाल आखें, हो गई अमेरिका की बेइज्जती?

वायरल वीडियो पर अनिरुद्धाचार्य ने क्या कहा?

वायरल वीडियो पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने एक कथा के दरम्यान कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुझसे कहते हैं कि मेरा रास्ता अलग है और उनका रास्ता अलग है। क्यों? क्योंकि उनके द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर उनकी इच्छा के मुताबिक नहीं दिया गया। मैंने वही उत्तर दिया जो सत्य था। सोचिए, वह नेता मुझसे कह रहा है कि मेरा रास्ता अलग है, उनका रास्ता अलग है!

अनिरुद्धाचार्य ने आगे कहा कि वह मुसलमानों से यह नहीं कहते कि हमारा रास्ता अलग है और तुम्हारा रास्ता अलग है। वह मुसलमानों से कहते हैं कि जो तुम्हारा रास्ता है, वही हमारा रास्ता है। सोचिए, जब राजाओं के अंदर इतनी नफरत भरी होगी, तो यह देश कैसे समृद्ध होगा? वे प्रजा की सेवा कैसे करेंगे?

Related Post

शूद्र को लेकर शुरू हुई बातचीत

बता दें कि वायरल वीडियो में अखिलेश यादव ने अनिरुद्धाचार्य से पूछा था कि जब भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था, तो उनका पहला नाम क्या था? इस पर अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि जन्म के बाद भगवान के कई नाम रखे गए। उन्हें कन्हैया भी कहा गया। दरअसल, दोनों के बीच शूद्र को लेकर बातचीत हुई थी। अखिलेश यादव ने कहा कि हम शूद्र जैसी चीजों में विश्वास नहीं करते।

अखिलेश बोले- हमारा रास्ता अलग है

अखिलेश यादव ने कहा कि हम जाति व्यवस्था में यकीन नहीं करते, हम इसे अच्छा नहीं मानते। इस पर अनिरुद्धाचार्य ने पूछा कि आप इसे अच्छा क्यों नहीं मानते? इस पर सपा प्रमुख ने कहा था कि हमसे बहस मत कीजिए, हम बस इसे नहीं मानते। इसके बाद कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने अखिलेश यादव को वृंदावन आने का न्योता दिया। इस पर अखिलेश ने पूछा कि बताइए भगवान कृष्ण का पहला नाम क्या था? जवाब में अनिरुद्धाचार्य ने कहा था कि उनके तो अनेकों नाम हैं, पहला नाम कृष्ण, कन्हैया, वासुदेवनंदन था। जवाब सुनते ही उन्होंने  कहा कि अब हमारा रास्ता अलग है और आपका रास्ता अलग है।

Indus Water Treaty: सिंधु जल संधि मामले में कुदा चीन, PAK में करने जा रहा है बड़ा धमाका…आखिर क्या है ड्रैगन का भारत को लेकर प्लान?

Ashish Rai

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026

Dhurandhar 2: मेकअप का कमाल या दिमाग का खेल? ‘धुरंधर 2’ में रणवीर का खौफनाक लुक का मेकिंग वीडियो वायरल

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के डरावने ‘घोस्ट लुक’ का मेकिंग वीडियो सामने…

March 22, 2026