Categories: देश

Aaj Ka Mausam 31 March: देश के इन राज्यों में पलटेगा मौसम, आज होगी जोरदार बारिश, जानें दिल्ली से यूपी-बिहार का हाल

Today's Weather 31 March 2026: आज 31 मार्च के दिन देश के कई राज्यों में बारिश के आसार है. इन दिनों जो लोग गर्मी से काफी परेशान है उन्हें गर्मी से राहत मिलेगी. आइए जानते हैं आज का हाल-

Published by sanskritij jaipuria

Today’s Weather 31 March 2026: मार्च का महीना आज खत्म हो जाएगा और इसके साथ ही मौसम भी एक बार फिर बदलाव के संकेत दे रहा है. 31 मार्च, मंगलवार को देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा. खासकर उत्तर भारत में मौसम विभाग ने आंधी, बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है. ऐसे में दिल्ली-एनसीआर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक लोगों को बदलते मौसम के लिए तैयार रहना होगा.

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में 31 मार्च को मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने की संभावना है, हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. दिन के दौरान बादल छाए रह सकते हैं, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

यूपी-बिहार में बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम का मिजाज मिला-जुला रहेगा. कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अन्य इलाकों में तेज धूप लोगों को गर्मी का अहसास कराएगी. बिहार के वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर और दरभंगा जैसे जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर आंधी और बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है.         

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर

राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. जयपुर समेत कई इलाकों में तेज हवाएं और हल्की बारिश दर्ज की गई है. 31 मार्च को शेखावाटी, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आगामी दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना है.

Related Post

झारखंड को मिलेगी राहत

झारखंड में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और 31 मार्च को बारिश होने की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में तेज हवा, गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है.

पंजाब और चंडीगढ़ में अलर्ट

पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. 31 मार्च को कई स्थानों पर बारिश, तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) और गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

कश्मीर में बारिश और बर्फबारी

कश्मीर घाटी में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है. 31 मार्च को भी मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है. हालांकि इसके बाद मौसम में कुछ सुधार हो सकता है, लेकिन अप्रैल की शुरुआत में फिर हल्की बारिश और हिमपात के आसार बने रहेंगे.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Gold Price Today 31 March 2026: कैसा है आज सोने का भाव, दिल्ली से लेकर कोलकाता तक जानें दाम

Gold Price Today 31 March 2026: ग्लोबल हालात के चलते रोजाना सोने के भाव में…

March 31, 2026

कोरोना का नया रूप ‘सिकाडा’! 23 देशों में फैला खतरा; यहां जानें इसके लक्षण

New COVID Strain 2026: सिकाडा वेरिएंट की सबसे खतरनाक विशेषता इसका अत्यधिक म्यूटेशन है.

March 30, 2026