Categories: देश

सिर्फ 7 साल की उम्र में 13 किमी अरब सागर पार! असम की इस बच्ची ने दुनिया को कर दिया हैरान, सबसे छोटी उम्र में बड़ा रिकॉर्ड!

Assam Girl Scripts History: किउचेनघन फुकॉन ने एलिफेंटा द्वीप से मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया तक खुले पानी में तैरने का लक्ष्य हासिल किया. जिसमें उन्होंने करीब 13 किलोमीटर की दूरी केवल 3 घंटे 29 मिनट में पूरी की.

Published by Preeti Rajput

Assam Girl Scripts History: असम की सात साल की किउचेनघन फुकॉन ने वो कारनामा कर दिखाया है, जिसका सपना शायद किसी बड़े व्यक्ति ने भी नहीं देखा होगा. किउचेनघन फुकॉन ने एलिफेंटा द्वीप से मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया तक खुले पानी में तैरने का लक्ष्य हासिल किया. जिसमें उन्होंने करीब 13 किलोमीटर की दूरी केवल 3 घंटे 29 मिनट में पूरी की. उन्होंने यह बड़ा कारनामा इसी साल 4 फरवरी का कर दिखाया था. 

छोटी उम्र में बड़ा कारनामा

इस स्विमिंग के साथ इस रूट को पूरा करने वाली वह दुनिया की सबसे कम उम्र वाली व्यक्ति बन गई है. वह इस चैलेंज को लेने और सफलतापूर्वक पूरा करने वाली नॉर्थईस्ट इंडिया की पहली महिला स्विमर भी बन गई है. किउचेंघन ने दोपहर 2:36 बजे एलिफेंटा आइलैंड से अपनी तैराकी की शुरूआत की थी. इसके बाद शाम 6:05 बजे गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचीं. यह हिस्सा तेज लहरों और समुद्री हालात के लिए जाना जाता है. इसे अरब सागर के सबसे मुश्किल रास्तों में से एक है. कम उम्र होने के बाद भी उन्होंने पूरी तरह तैराकी पर फोकस किया और अपनी ताकत दिखाई. उनकी इस कामयाबी ने असम और पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. 

A post shared by OPEN WATER SWIMMING ACADEMY, INDIA (@owsaindia)

Related Post

IND vs PAK Pitch Report: पिच क्यों बढ़ा रही भारत-पाकिस्तान की टेंशन, गौतम गंभीर किसे देंगे प्लेइंग-11 में एंट्री? यहां जानें सबकुछ

कौन है ये सबसे छोटी तैराक?

किउचेनघन फुकॉन चराईदेव जिले के होलूगुरी की रहने वाली है. वह क्लास 2 में पढ़ती है. उनके माता-पिता का नाम हेमंगा फुकन और रिमली हजारिका फुकन है. उसका परिवार अब गुवाहाटी के सिक्स माइल में रहता है. किउचेंगन गुवाहाटी के सरुसजाई में अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के अंदर मौजूद डॉ. ज़ाकिर हुसैन एक्वेटिक कॉम्प्लेक्स में अपनी ट्रेनिंग लेती है. वह कोच बाबुल गुरुंग से तैराकी सीखती है. जिन्होंने उसे काफी बेहतरीन तरीके से गाइड किया है. डिसिप्लिन और रेगुलर प्रैक्टिस ने उसे इस लंबी तैराकी के लिए तैयार किया. उसने सात साल की उम्र में 13 किलोमीटर की तैराकी 3 घंटे और 29 मिनट में पूरी की.

ईशान किशन ने खोली दिल की बात! ‘मेरे पीछे उसी शख्स का सबसे बड़ा हाथ…’, क्या मैदान पर दिखेगा असर

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput
Tags: assam

Recent Posts

ईरान के आगे ट्रंप ने टेके घुटने, फेल हो गए सारे प्लान! जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा यूटर्न

Iran-US War: 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला…

April 1, 2026

ओवैसी का बंगाल में दमदार आगाज! मुर्शिदाबाद में कर दिया बड़ा एलान; क्या बिगड़ेगा TMC-BJP का खेल?

West Bengal Election 2026: मुर्शिदाबाद में आयोजित एक बड़ी जनसभा में AIMIM प्रमुख ओवैसी ने…

April 1, 2026

Chandigarh blast: चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका, पुलिस ने इलाके को घेरा, फॉरेंसिक और बम स्क्वॉड जांच में जुटे

Chandigarh blast: चंडीगढ़  में बुधवार को एक धमाके की घटना से हड़कंप मच गया. सेक्टर-37 स्थित…

April 1, 2026

RCB vs CSK ticket booking: आरसीबी बनाम सीएसके मैच के टिकट की कीमत, ऑनलाइन बुकिंग की पूरी प्राइस जानें

RCB vs CSK ticket booking: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के…

April 1, 2026

राजकीय महाविद्यालय के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, जिसकी कर रहे थे मांग वो हुई पूरी

Contract lecturers News: राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि अब उनकी पुरानी संविदा सेवा…

April 1, 2026

Agra minor viral video: आगरा में नाबालिगों के 48 आपत्तिजनक वीडियो वायरल, गांव में तनाव, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

Agra minor viral video: आगरा में नाबालिगों से जुड़े 48 आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने…

April 1, 2026