शादी के बंधन में बंधे रजत दलाल, दुल्हन के साथ दिया शानदार पोज; खास मैसेज के साथ फैंस को किया सरप्राइज

Rajat Dalal Gets Married To His Girlfriend: द 50 और बिग बॉस रियलिटी शो से मशहूर रजत दलाल ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली है और शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं.

Published by Preeti Rajput

Rajat Dalal Gets Married To His Girlfriend: ‘बिग बॉस’ 18 और ‘द 50’ से मशहूर हुए कंटेस्टेंट रजत दलाल ने हाल ही में गुपचुप शादी रचा ली है. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी शादी की जानकारी फैंस को दी है. उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है. फैंस कपल पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

शादी के बंधन में बंधे रजत दलाल

रजत दलाल ने हाल ही में अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट इस्टाग्राम पर शेयर की है. तस्वीरें में कपल की केमिस्ट्री और खुशी दोनों साफ नजर आ रही है. तस्वीर में वह अपनी पत्नी का हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं. दोनों एक दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं. इस खास दिन पर रजत दलाल ने ऑफ वाइट कलर की शेरवानी पहनी हुई है. वहीं उनकी पत्नी लाल कलर का लहंगा पहने नजर आ रही हैं. तस्वीरों को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ‘जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत’. हालांकि, उन्होंने अपनी पत्नी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है. 

Related Post

A post shared by Rajat Dalal (@rajat_9629)

कपल को बधाई दे रहे फैंस 

कपल की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई है. इन तस्वीरों पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब प्यार लुटा रहे हैं. फेजू ने लिखा ‘बहुत-बहुत मुबारक मेरे भाई.’ निक्की तंबोली ने लिखा, ‘बधाई हो रजत, आपके लिए बहुत-बहुत खुश हूं, हमेशा आशीर्वाद मिले.’ कशिश कपूर, जो बिग बॉस 18 का भी हिस्सा थीं, ने लिखा ffffffff????? आप शादीशुदा हैं ! हे भगवान!!! बधाई हो !!!”.

चाहत पांडे से जुड़ रहा था नाम

बता दें कि, रजत दलाल का नाम सोशल मीडिया पर टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे के साथ जोड़ा जा रहा था. दोनों साथ में बिग बॉस और द 50 में नजर आए थे. दोनों का बॉन्ड खूब चर्चाओं में रहा है. 

Preeti Rajput

Recent Posts

MI vs KKR: आज होगा महामुकाबला, मुंबई और कोलकाता के बीच किसकी होगी जीत? जानें प्लेइंग इलेवन यहां

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: IPL 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता…

March 29, 2026

Anushka Sharma’s viral reaction: विराट से छूटा आसान कैच, अनुष्का की हंसी ने लूटी महफिल; वीडियो वायरल

Anushka Sharma Reaction Viral: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले के…

March 29, 2026

Refrigerator Tips: आप भी करते हैं ये गलती तो हो जाएं सतर्क, खराब हो जाएगा आपका फ्रिज

Refrigerator Tips: गर्म खाना सीधे फ्रिज में रखने से कंप्रेसर पर दबाव बढ़ता है, बिजली…

March 29, 2026

IAS Resignation Rules: IAS बनना ही नहीं, नौकरी छोड़ना भी है सबसे मुश्किल! जानें क्या कहते हैं नियम?

IAS Resignation Rules: आईएएस के पद को देश में काफी प्रतिष्ठित पद माना जाता है.…

March 29, 2026