Surbhi Jyoti Pregnant With Twins: टीवी के फेमस एक्ट्रेस और नागिन फेम सुरभि ज्योति इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी खूब एन्जॉय कर रही हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन वह अपनी तस्वीर और वीडियो शेयर कर अपने बारे में अपडेट दे रही हैं. सुरभि तस्वीरों में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. इस बीच एक और खबर आई है, जिसने फैंस की खुशी को दोगुना कर दिया है. दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक. सुरभि जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली है. प्रेग्नेंसी के चौथे महीने में यह गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी.
सुरभि ने कंफर्म की जुड़वा प्रेग्नेंसी
एक्ट्रेस के बेबी बंप के साइज देखकर फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे थे. फैंस को लगने लगा था कि उनका बेबी बंप महीने के मुताबिक, ज्यादा नजर आ रहा है. इसके बाद अब सुरभी ने पोस्ट शेयर कर क्लियर किया कि वह जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं. फैंस को सुरभि की डिलीवरी का बेसब्री से इंतजार है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर स्कैन की तस्वीरें भी शेयर की है. बता दें कि, सुरभी से पहले भी कई एक्ट्रेस जुड़वा बच्चों को जन्म दे चुकी हैं.
कई एक्ट्रेस दे चुकी हैं जुड़वा बच्चों को जन्म
बता दें कि, इससे पहले श्रद्धा आर्या और रुबीना दिलैक भी जुड़वा बच्चों की मां बन चुकी हैं. वहीं अब इस लिस्ट में सुरभी का नाम भी शामिल होने वाला है. प्रेग्नेंसी के दौरान एक्ट्रेस अपना काफी ख्याल रख रही हैं और खूब एन्जॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ज्यादा से ज्यादा वक्त नेचर के संग स्पेंड कर रही हैं. सुरभी ने 2024 में 27 अक्टूबर को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सुमीत सुरी संग शादी की थी.

