जय भानुशाली से तलाक की खबरों के बीच सामने आई Mahhi Vij की चौंकाने वाली फोटो, फैंस को सताने लगी चिंता

माही विज (Mahhi Vij) इन दिनों एक्टर जय भानुशाली से तलाक के चलते सुर्ख़ियों में हैं. अब उनसे जुड़ी एक लेटेस्ट खबर ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं.

Published by Kavita Rajput

‘बालिका वधु’ और ‘लागी तुझसे लगन’ जैसे चर्चित टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकीं माही विज (Mahhi Vij) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एक्ट्रेस को मुंबई के ही एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, माही को तेज बुखार और कमजोरी आने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है. पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस वैसे भी चर्चाओं में थीं, दरअसल ऐसी खबरें सामने आ रहीं हैं कि जल्द माही का उनके पति जय भानुशाली (Jay Bhanushali) से तलाक होने वाला है. इन सबके बीच अचानक ही एक्ट्रेस के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने लोगों को चौंका दिया है. 

A post shared by Soapbox 🧿🔱🧿 (@soapboxprelations)

टीवी सीरियल्स में कमबैक की तैयारी कर रहीं हैं 

Related Post

बहरहाल, अस्पताल में एडमिट हुईं माही की हेल्थ से जुड़े अपडेट भी उनकी मैनेजर ने दिए हैं जिसमें बताया है कि माही अभी स्टेबल हैं, तेज बुखार और कमजोरी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था. डॉक्टर जल्द उनके कुछ टेस्ट करेंगे जिसके बाद ही कुछ ठोस जानकारी सामने आ सकती है. अचानक में माही की हॉस्पिटल बेड पर लेटे हुए एक तस्वीर भी सामने आई है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो माही विज टीवी इंडस्ट्री में एक अच्छे कमबैक की कोशिश में लगी हुईं हैं. हाल ही में उन्होंने अपने कमबैक सीरियल ‘एक सहर होने को है’ के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. माही ने ये भी खुलासा किया था कि वह एक टीनेजर की मां का रोल निभाती नजर आएंगी.  

जय भानुशाली से एलिमनी नहीं लेंगीं माही 

माही की एक क्लोज फ्रेंड ने हाल ही में एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में बताया है कि माही तलाक के बाद जय से किसी भी प्रकार की एलिमनी नहीं लेंगीं. वे जय को किसी तरह का दुःख नहीं पहुंचाना चाहती लेकिन वे ये ज़रूर चाहती हैं कि जय लाइफ में ग्रो (तरक्की) करें. माही की दोस्त के अनुसार, ये दोनों एक-दूसरे की भावना का बहुत सम्मान करते हैं.

Kavita Rajput

Recent Posts

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026