Bigg Boss 19: बिग बॉस में हुआ बड़ा खेला, सलमान खान ने अशनूर कौर के बाद इस कंटेस्टेंट को दिखाया बाहर का रास्ता!

Bigg Boss 19 Salman Khan: बिग बॉस 19 में इस वीकेंड का वार पर सलमान खान का जमकर गुस्सा देखने को मिलेगा. जहां वह अशनूर कौर को तान्या मित्तल को चोट पहुंचाने के लिए पहले बार निकालेंगे और फिर एक अन्य कंटेस्टेंट का भी फिनाले से पहले पत्ता काट देंगे.

Published by Prachi Tandon

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: सलमान खान होस्टेड मोस्ट कंट्रोवर्शियल रिएलिटी शो बिग बॉस का सीजन 19 अपने आखिरी चरण पर आ गया है. बिग बॉस 19 के फाइनल में एक हफ्ता ही बचा है और पहला टिकट टू फिनाले गौरव खन्ना ने जीत लिया है. इसके अलावा पूरा घर नॉमिनेट है और इस हफ्ते बिग बॉस के घर में बड़ा खेला होने वाला है. जी हां, इस वीकेंड का वार पर सलमान खान एक नहीं, बल्कि दो कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस के घर से बाहर का रास्ता दिखाने वाले हैं. अशनूर कौर को बिग बॉस के घर का सबसे बड़ा नियम तोड़ने यानी हिंसा की वजह से एविक्ट कर दिया जाएगा. लेकिन, असली ट्विस्ट तब आएगा जब सलमान खान एक और कंटेस्टेंट को कम वोट्स की वजह से एविक्ट कर दिया जाएगा. 

तान्या मित्तल को चोट पहुंचाने पर अशनूर का सपना हुआ चूर

टिकट टू फिनाले टास्क में अशनूर कौर ने गुस्से में लकड़ी का तख्ता तान्या मित्तल की तरफ फेंक दिया था. इस हरकत के बाद अशनूर कौर के चेहरे पर कोई गिल्ट नहीं था और न ही उन्होंने किसी तरह की माफी मांगी, जिसकी वजह से वह जमकर ट्रोल भी हो रही थीं. वहीं, अब वीकेंड का वार का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें अशनूर कौर को सलमान खान डांटते दिख रहे हैं और खामियाजा भुगतने की बात कर रहे हैं. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस के घर के सबसे बड़े नियम वायलेंस नहीं का उल्लंघन करने की वजह से सलमान खान वीकेंड का वार पर अशनूर कौर को बाहर कर देंगे. 

Related Post

अशनूर कौर के बाद इस कंटेस्टेंट का भी कटेगा पत्ता

बिग बॉस सीजन 19 के फिनाले वीक से पहले डबल एविक्शन के कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन, यह एविक्शन वोट्स के आधार पर होना तय माना जा रहा था. वहीं, अब अशनूर कौर के अलावा एक और कंटेस्टेंट का पत्ता कटना कंफर्म माना जा रहा है. बिग बॉस के अपडेट्स देने वाले एक सोशल मीडिया पेज बीबी तक के मुताबिक, इस हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में शहबाज बादेशा को सबसे कम वोट्स मिले हैं.

ऐसे में कहा जा रहा है कि कम वोट्स के आधार पर शहबाज को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा. अगर शहबाज और अशनूर शो से बाहर हो जाते हैं, तो इसके बाद बिग बॉस 19 को टॉप 6 कंटेस्टेंट मिल जाएंगे. बिग बॉस 19 के टॉप 6 कंटेस्टेंट्स होंगे, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, अमाल मलिक, तान्या मित्तल और मालती चाहर.

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026