Bigg Boss 19: बीच हफ्ते हुआ बड़ा खेला, इस कंटेस्टेंट को बिग बॉस के घर से किया ‘Kickout’; नाम जान लगेगा झटका

Bigg Boss 19 Eviction: बिग बॉस 19 में बीच हफ्ते पूरा गेम पलट दिया गया है. अभिषेक बजाज और नीलम गिरी के बाद एक और कंटेस्टेंट की छुट्टी कर दी गई है.

Published by Prachi Tandon

Bigg Boss 19 Mridul Tiwari: सलमान खान होस्टेड मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के सीजन 19 में पहले बसीर अली और नेहा चुडासमा के एविक्शन ने चौंकाया. इसके बाद नीलम गिरी के साथ अभिषेक बजाज का शो से बाहर जाना फैंस को पच नहीं पाया. वहीं, अब बिग बॉस 19 में मिड एविक्शन में ऐसे कंटेस्टेंट का पत्ता साफ हो गया है जिसका नाम सुनकर फैंस को चक्कर आ सकते हैं. जी हां, बिग बॉस का फाइनल अब करीब आ गया है और ऐसे में धड़ाधड़ कंटेस्टेंट का बाहर जाना भी तय है. लेकिन, फाइनल से पहले मिड वीक में लाइव वोटिंग हुई है और कम वोट्स की वजह से स्ट्रांग कंटेस्टेंट का बिग बॉस से पत्ता साफ हो गया है.

मिड वीक किस कंटेस्टेंट का बिग बॉस से हुआ पत्ता साफ?

बिग बॉस सीजन 19 में मिड वीक लाइव ऑडियंस घर में एंट्री लेने वाली है. जहां लाइव ऑडियंस वोटिंग करेगी और मृदुल तिवारी का एविक्शन हो जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस शो के अपडेट्स देने वाले सोशल मीडिया पेज बीबी तक पर मृदुल तिवारी के एविक्शन को कंफर्म किया गया है. 

बीबी तक के मुताबिक, मृदुल का बिग बॉस 19 से बीच हफ्ते में पत्ता साफ कर दिया गया है और यह ट्विस्ट लाइव ऑडियंस की वजह से आया है. 

क्यों हुआ मिड वीक एविक्शन?

बिग बॉस 19 के बीते वीकेंड का वार पर अभिषेक बजाज और नीलम गिरी के डबल एविक्शन के बाद सलमान खान ने साफ कर दिया था कि अब धड़ाधड़ लोग बाहर जाएंगे. इसके बाद अब मिड एविक्शन किया गया है. 

Related Post

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 19 में बुधवार या गुरुवार के एपिसोड में खास लाइव वोटिंग सेग्मेंट देखने को मिलेगा. इसमें लाइव ऑडियंस घर में आएगी और हफ्ते का कैप्टेन चुनेगी. कहा जा रहा है कि कैप्टेंसी के इस टास्क में तीन टीम बनेगी. पहली टीम गौरव की होगी, दूसरी कुनिका और तीसरी शहबाज की बनेगी.

ये भी पढ़ें: क्या सच में #Abhinoor के बीच पक रही प्यार की खिचड़ी? घर से बाहर आते ही Abhishek Bajaj ने कर दिया खुलासा! 

टास्क में शहबाज की टीम हार जाएगी और इस टीम के लोगों पर एलिमिनेशन की तलवार लटक जाएगी. बिग बॉस यहां ट्विस्ट डालेंगे और बताएंगे कि लाइव ऑडियंस वोटिंग करेगी और बताएगी कि कौन-सा कंटेस्टेंट घर जाएगा. इस वोटिंग में मृदुल तिवारी का नाम सामने आएगा और वह बीच हफ्ते में ही बाहर हो जाएंगे. हालांकि, मेकर्स ने मिड वीक एविक्शन और मृदुल तिवारी के बाहर होने की खबरों पर किसी तरह का ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है. 

ये भी पढ़ें: एक्स वाइफ के आरोपों पर भड़के Abhishek Bajaj, Bigg Boss 19 से बाहर निकलकर लगाई क्लास

Prachi Tandon

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026