दो मिनट में सब चैट्स दिखा दूंगी…मालती ने Bigg Boss 19 में अमाल मलिक को किया एक्सपोज़, दी ऐसी धमकी

मालती ने ये भी कहा कि वो जानती हैं कि अमाल ने बिग बॉस के घर में ये नैरेटिव सेट किया है कि बाहर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड है और वो उसके बारे में कुछ रिविल नहीं करना चाहते हैं.

Published by Kavita Rajput

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19)  के लेटेस्ट एपिसोड में वाइल्ड कार्ड एंट्री मालती चहर (Malti Chahar) अमाल मलिक (Amaal Malik) के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चौंकाने वाले खुलासे करती नजर आईं. मालती की बातों से शहबाज बदेशा और नीलम गिरी तक के होश उड़ गए. चलिए आपको बताते हैं कि ऐसा क्या कहा मालती ने?

पूरा बखेड़ा तब शुरू हुआ जब नीलम ने अमाल को बताया कि मालती उनकी सबके सामने बुराई करती हैं. इसके बाद मालती से अमाल ने पूछा कि उन्होंने उनके बारे में मृदुल और नीलम से क्या कहा है? इसके बाद अमाल मालती से बोले कि वो उन्हें बेवक़ूफ़ साबित करने की कोशिश कर रही हैं.  

Related Post

अमाल पर फूटा मालती का गुस्सा
मालती इस बात से भड़क जाती हैं और कहती हैं कि सलमान उनके बारे में सही कहते हैं कि वो कान के बेहद कच्चे हैं. जब अमाल अपनी भड़ास निकालकर वहां से चले जाते हैं तो शहबाज़, नीलम और तान्या मालती को बताते हैं कि अमाल अक्सर उनसे कहते हैं कि वो आपसे पार्टी में पांच मिनट के लिए मिल चुके हैं. इसपर मालती कहती हैं, ऐसा कुछ नहीं है, मैं एक इंसान को एक बार मिली हूं, एक डेढ़ घंटे के लिए मिली हूं और मैंने बातें की हैं 5-6 बार फोन पर, हम एक-दूसरे को टेक्स्ट मैसेजेस भी भेजते थे. काफी बातें हुई हैं, हम मिले भी हैं, और आधे घंटे के लिए. 4 गाने सुनाए हैं उसने मुझे मिलके, कैमरा पर कैसे झूठ बोल सकता है, अब क्या बातें हुई है वो मैं नहीं बताना चाहती हूं. 

मालती ने दी अमाल को धमकी-मेरे पास सारी चैट्स हैं…
मालती ने ये भी कहा कि वो जानती हैं कि अमाल ने बिग बॉस के घर में ये नैरेटिव सेट किया है कि बाहर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड है और वो उसके बारे में कुछ भी रिविल नहीं करना चाहते हैं. मालती ये सब कहने के बाद अमाल के पास गुस्से में जाती हैं और कहती हैं, क्या तुम चाहते हो कि मैं सब बता दूं, मेरे दोस्त, मेरे पिता सब जानते हैं कि हम कितनी बार मिले हैं तो झूठ बोलना बंद करो. और हम पार्टी में कभी नहीं मिले और ये नैरेटिव हमने मिलकर तय किया था. तुम ऑन कैमरा झूठ कैसे बोल सकते हो. मैं दो मिनट में सब प्रूव कर सकती हूं. मेरे फ़ोन में सारी चैट्स मौजूद हैं.  

Kavita Rajput

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026