Bigg Boss 19: फिनाले से एक हफ्ते पहले बाहर निकाली गईं अश्नूर कौर, तान्या मित्तल को मारने की मिली सजा!

प्रोमो में सलमान कहते हैं, अश्नूर किसी के ऊपर हाथ उठाना, किसी को चोट पहुंचाना, बिग बॉस के घर में बिलकुल भी कूल नहीं है.

Published by Kavita Rajput

7 दिसंबर को फिनाले से पहले इस हफ्ते बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19)  में आखिरी वीकेंड का वार एपिसोड्स देखने को मिलेंगे. इस बार इन एपिसोड्स में माधुरी दीक्षित, माही विज, आशीष चंचलानी जैसे सेलेब्स मेहमान बने नजर आयेंगे. हालांकि, इस बार एक शॉकिंग एलिमिनेशन देखने को मिल सकता है जिसका प्रोमो मेकर्स ने हाल ही में रिलीज किया है. ये एलिमिनेशन अश्नूर कौर (Ashnoor Kaur) का सकता है जिन्हें तान्या मित्तल को फिजिकली चोट पहुंचाने की सजा मिलेगी. इस प्रोमो में शो के होस्ट सलमान खान अश्नूर की इस हरकत पर उन्हें जमकर लताड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं. 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

सलमान ने लगाई जमकर क्लास

Related Post

प्रोमो में सलमान कहते हैं, अश्नूर किसी के ऊपर हाथ उठाना, किसी को चोट पहुंचाना, बिग बॉस के घर में बिलकुल भी कूल नहीं है. अश्नूर तुरंत सलमान से माफ़ी मांगती हैं जिसपर सलमान कहते हैं, इनका अग्रेशन इस लेवल का था कि इन्होंने जान बूझकर वो वुडन प्लैंक पूरी ताकत के साथ घुमाया, ये साफ दिख रहा था कि वो सब इंटेंशनल और गुस्से में किया गया था. 

अश्नूर ने किया खुद को डिफेंड

अश्नूर ने सलमान के गुस्से को शांत करने की कोशिश करते हुए कहा कि उनका तान्या को मारने या उन्हें चोट पहुँचाने का कोई इरादा नहीं था और जो भी हुआ वो गलती से हुआ…गलती से लग गई थी…सलमान ने तान्या को रोकते हुए कहा, ये लग गई, लग गई क्या होता है. इसके बाद सलमान अश्नूर से कहते हैं कि घर के कुछ रूल्स हैं जो सभी को फॉलो करने पड़ते हैं जिसे सुनकर बाकी घर वाले भी शॉक में आ जाते हैं. अश्नूर रोने लगती हैं और प्रोमो यहीं खत्म हो जाता है. प्रोमो को देखकर लग रहा है कि अश्नूर को शो से बाहर कर दिया है. अब अश्नूर को एलिमिनेट कर दिया गया है या वो शो में बनी रहेंगी ये आगे आने वाले एपिसोड में पता चलेगा. 

Kavita Rajput

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026