Rashmika Mandanna को बॉलीवुड एंट्री पड़ी महंगी, क्या कन्नड़ इंडस्ट्री ने कर डाला बैन?

Rashmika Mandanna Movies: रश्मिका मंदाना के बॉलीवुड एंट्री के बाद उनके कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में बैन की खबरें सोशल मीडिया पर फैली हुई हैं. कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में बैन की खबरों पर अब एक्ट्रेस ने खुद रिएक्शन दिया है और सच बताया है.

Published by Prachi Tandon

Rashmika Mandanna Ban From Kannada Movies:  साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अक्सर ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के लिए लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं. हाल में एक्ट्रेस अपनी सगाई और शादी की खबरों के लिए चर्चाओं का हिस्सा बनी हुई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने सीक्रेट सगाई कर ली है और फरवरी 2026 में वह शादी करने जा रहे हैं. लेकिन, यहां हम रश्मिका की शादी की नहीं बल्कि, बॉलीवुड में एंट्री के बाद उनके लिए चल रही अफवाहों का जिक्र करने जा रहे हैं. जी हां, ऐसी अफवाहें सुनने को मिल रही हैं कि रश्मिका को कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से बैन कर दिया है. इन्हीं अफवाहों पर रश्मिका मंदाना ने रिएक्शन दिया है. रश्मिका इन दिनों अपकमिंग फिल्म थामा प्रमोट कर रही हैं. थामा के प्रमोशन के बीच एक्ट्रेस ने कन्नड़ सिनेमा से बैन होने की अफवाहों का सच तो बताया ही है, साथ ही कहा है कि स्क्रीन के पीछे क्या होता है यह बहुत कम लोगों को पता होता है. 

क्या रश्मिका मंदाना कन्नजड इंडस्ट्री से हुईं बैन?

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna Movies) ने हाल ही में गुड न्यूज कन्नड़ से बातचीत की थी. जहां उनसे सवाल किया गया कि क्या उन्हें कन्नड़ प्रोड्यूसरों ने बैन कर दिया है. इस सवाल के जवाब पर रश्मिका मंदाना मुस्कुराती हैं और अपने स्टाइल में जवाब देती हैं. रश्मिका इसके बाद कहती हैं, ‘अभी तक तो मैं बैन नहीं हुई हैं. तो हां…’ रश्मिका ने अपने इस जवाब से उन अफवाहों पर ताला लगा दिया है जो उनके खिलाफ बॉलीवुड में एंट्री के बाद से फैल रही हैं.  रश्मिका ने अपनी इसी बात चीत में फोकस किया कि लोगों की राय से आर्टिस्ट की जिंदगी और काम नहीं चलना चाहिए. 

क्या रश्मिका मंदाना नहीं देखी कांतारा चैप्टर 1?

Related Post

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

इंटरव्यू में एक्ट्रेस से एक और सवाल किया गया कि क्या उन्होंने ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty Movie) की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 देखी है और क्या उन्होंने कोई फीडबैक टीम के साथ शेयर किया है. इस सवाल के जवाब पर रश्मिका कहती हैं, देखिए, चीजें ऐसी है न कि मैं फिल्म रिलीज होने के 2-3 दिन बाद नहीं देखती हूं. मैं तुरंत भी नहीं देख लेती हैं, लेकिन मैंने हाल में देखी है और टीम को मैसेज भी किया है. उनका रिस्पांस पर रिप्लाई भी आया, जहां उन्होंने थैंक्यू कहा था. 

इसके बाद रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna Films) ने कहा, दुनिया को पता नहीं होता है कि अंदर क्या चल रहा है. अंदर, ईश्वर जानता है कि हम हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ पर कैमरा पर नहीं रख सकते हैं. हम उन लोगों में से नहीं हैं, जो हमारे मैसेज ऑनलाइन शेयर करते हैं. तो जो लोग पर्सनल लाइफ के बारे में बोलते हैं उससे फर्क नहीं पड़ता. अब वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बताते हैं, तो हम उसे मानते हैं और उसपर काम करते हैं.

Prachi Tandon

Recent Posts

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026