Categories: मनोरंजन

Birthday Special: जब खलनायक बना सबसे बड़ा कॉमेडियन, 700 से ज्यादा फिल्में, नेगिटिव रोल से भी जीता दिल

Shakti Kapoor Birthday: शक्ति कपूर ने विलेन से लेकर कॉमेडी तक, बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। जानिए उनकी जिंदगी और करियर की वो अनसुनी बातें जिन्हें कम लोग जानते हैं।

Published by Shraddha Pandey

Shakti Kapoor Throwback Story: बॉलीवुड में कुछ ऐसे कलाकार रहे हैं जिन्होंने अपने किरदारों से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। उन्हीं में से एक हैं शक्ति कपूर। लोग उन्हें कभी खलनायक के रूप में याद करते हैं तो कभी कॉमेडी किंग के तौर पर। उनकी जिंदगी और करियर का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा। आज एक्टर अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

दिल्ली में जन्मे शक्ति कपूर का असली नाम सुनील कपूर है। शुरुआत में उन्होंने फिल्मों में कदम रखने का सपना देखा लेकिन रास्ता इतना आसान नहीं था। जब वह फिल्मों में आए, तो अपनी लंबाई और चेहरे-मोहरे की वजह से उन्हें हीरो के रोल नहीं मिले। लेकिन, किस्मत ने उन्हें विलेन बना दिया। 80 और 90 के दशक में शक्ति कपूर हर दूसरी फिल्म में खलनायक के तौर पर नजर आते थे। उनका अंदाज इतना अलग था कि दर्शक उनसे नफरत भी करते थे और उनके डायलॉग्स याद भी रखते थे।

A post shared by Shakti Kapoor (@shaktikapoor)

Nora Fatehi को भी पीछे छोड़ गई नन्ही डांसर, 52 गज का दामन पर दिखाया कमाल

कॉमिक टाइमिंग और एक्सप्रेशन मिसाल

लेकिन, शक्ति कपूर ने सिर्फ विलेन बनकर ही अपनी पहचान नहीं बनाई। कॉमेडी में उनका टाइमिंग और एक्सप्रेशन आज भी मिसाल माने जाते हैं। ‘अंदाज अपना अपना’ में ‘क्राइम मास्टर गोगो’ का किरदार हो या ‘राजा बाबू’ में गोविंदा के साथ उनकी कॉमिक जोड़ी, दर्शक हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाते थे। यह उनका टैलेंट ही था कि उन्होंने एक ही करियर में खलनायक और कॉमेडी, दोनों ही शेड्स को जीकर दिखाया।

Related Post

A post shared by Shakti Kapoor (@shaktikapoor)

700 से ज्यादा फिल्में

दिलचस्प बात यह है कि शक्ति कपूर के करियर में 700 से ज्यादा फिल्में शामिल हैं। वह उन गिने-चुने कलाकारों में से हैं, जिन्हें दर्शकों ने हर रूप में अपनाया। उनकी एक और खासियत यह रही कि उन्होंने खुद को कभी एक जोन में कैद नहीं किया। चाहे बड़ा रोल हो या छोटा, शक्ति कपूर ने हर किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाया।

क्या आप जानते हैं कहां से आया ‘ढाई किलो का हाथ’ वाला डायलॉग, इस लीजेंड एक्टर से है कनेक्शन..!

बेटी बनी सुपरस्टार

आज भले ही वह फिल्मों में कम नजर आते हों, लेकिन सोशल मीडिया और रियलिटी शोज के ज़रिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। उनकी बेटी श्रद्धा कपूर इंडस्ट्री में सुपरहिट स्टार बन चुकी हैं, लेकिन शक्ति कपूर का करियर अपने आप में एक मिसाल है।

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

DME Gas Alternative LPG: अब बिना LPG सिलेंडर घर में बनेगा खाना, आखिर क्या है वैज्ञानिकों की नई खोज!

DME Gas Alternative LPG: पुणे के वैज्ञानिकों ने LPG का विकल्प तलाशने का दावा है.…

March 16, 2026

This is test post

This is test post

March 16, 2026

LPG Gas Shortage: नींबू पानी पर ‘गैस क्राइसिस चार्ज’, बिल देख हैरान रह गए लोग; सोशल मीडिया पर उठाए सवाल

Lpg Crisis: आजकल शहरों में रसोई गैस (LPG) की भारी कमी हो गई है. जिसका…

March 16, 2026

What is magnesium: क्या है मैग्नीशियम, जिसकी कमी से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां? इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

What is magnesium: मैग्नीशियम एक महत्वपूर्ण खनिज है, जिसकी कमी से मधुमेह और हृदय रोग…

March 16, 2026

Assembly Election 2026: 5 राज्यों में बजा चुनावी बिगुल, चुनाव आयोग ने लागू की आचार संहिता; इस दिन आएंगे नतीजे

Assembly Election 2026: 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू…

March 16, 2026