एक्ट्रेस की कमर सहलाने वाले भोजपुरी स्टार पर क्यों लट्टू हो रहीं धनश्री? पवन सिंह की ‘इच्छा’ करना चाहती हैं पूरा

Dhanashree Verma and Pawan Singh: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स पत्नी धनश्री वर्मा जब से राइज एंड फॉल शो में पहुंची हैं, तब से लाइमलाइट में बनी हुई हैं. वह शो में भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ खूब नजर आई हैं.

Published by Prachi Tandon

Dhanashree Verma Rise and Fall Show: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और डांसर-मॉडल धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का तलाक खूब सुर्खियों का हिस्सा रहा है. तलाक के बाद से धनश्री वर्मा किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं. इन दिनों वह नए रिएलिटी शो राइज एंड फॉल के लिए चर्चाओं में हैं. धनश्री के अलावा अशनीर ग्रोवर होस्टेड शो में कई नामी सितारे शामिल हुए हैं, जिनमें से एक भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी हैं. हालांकि, पवन सिंह (Pawan Singh) ने बीच में ही शो को अलविदा कह दिया है. भोजपुरी स्टार के शो से जाने के बाद धनश्री खूब इमोशनल नजर आई हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने पवन सिंह की एक इच्छा भी पूरी करने की बात कही है. 

पवन सिंह की कौन-सी इच्छा पूरी करना चाहती हैं धनश्री?

क्रिकेटर चहल की एक्स वाइफ नए रिएलिटी शो में भोजपुरी पवन सिंह (Bhojpuri Actor Pawan Singh) के साथ खूब नजर आई हैं. लेकिन, पवन सिंह के राइज एंड फॉल को बीच में से ही टाटा-बाय-बाय करने के बाद धनश्री इमोशनल हो गई हैं. जिसका एक क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma Tv Show) यह कहती दिख रही हैं कि वह उनकी (पवन सिंह) की इच्छा को जरूर पूरा करेंगी.  

A post shared by Amazon MX Player (@mxplayer)

Related Post

धनश्री अपने को-कंटेस्टेंट नयनदीप रक्षित, आकृति नेगी और अरबाज पटेल के सामने आंखों में आंसू भरकर कहती हैं पवन जी अब मेरी तारीफ कौन करेगा? आपकी विश जो थी, मैं एक दिन जरूर साड़ी पहनूंगी. 

धनश्री के साथ पवन सिंह ने किया खूब फ्लर्ट

बता दें, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह जब तक राइज एंड फॉल शो में थे तब तक उन्होंने धनश्री (Dhanashree Verma Controversy) के साथ खूब फ्लर्ट किया. वह कभी धनश्री की बिंदी पर कमेंट करते नजर आते थे, तो कभी लिपस्टिक पर बात करते थे. जहां बातों ही बातों में धनश्री ने कहा था वह साड़ी पहनेंगी. इसपर पवन सिंह ने जवाब में कहा था वह दिन जब आएगा तब वह कहीं भी होंगे तो वहां से जरूर देखने के लिए आएंगे. 

एक्ट्रेस की कमर सहलाने पर विवाद में फंस गए थे पवन सिंह

भोजपुरी सुपरस्टार कुछ समय पहले एक इवेंट का हिस्सा बने थे. जहां से उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें पवन सिंह (Pawan Singh Controversy) अपनी को-एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर छूते और सहलाते नजर आए थे. पवन सिंह का यह वीडियो जमकर वायरल हुआ था और मामला खूब बिगड़ गया था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर दिया था. हालांकि, पवन सिंह ने इसके बाद माफी मांग ली थी. 

Prachi Tandon

Recent Posts

कौन हैं बालेन शाह? नेपाल की राजनीति में आई जिनकी सुनामी; लव स्टोरी है इससे भी ज्यादा दिलचस्प

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026