नेहल चुडासमा का ट्रांसफॉर्मेशन नहीं किसी मैजिक से कम, बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट ने शरीर के साथ बदली शक्ल भी!

Nehal Chudasama Photos: बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा का ट्रांसफॉर्मेशन देख आपको आंखों पर यकीन ही नहीं होगा. नेहल ने सिर्फ अपना शरीर ही नहीं, शक्ल भी बदल डाली है.

Published by Prachi Tandon

Nehal Chudasama Transformation: बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के घर में नेहल चुडासमा की री-एंट्री हो गई है. कई दिन सीक्रेट रूम में रहने के बाद नेहल चुडासमा ने वापसी कर सभी घरवालों में आग लगा दी है, खासकर उन्होंने अमाल मलिक (Amaal Malik) और तान्या मित्तल (Tanya Mittal) के रिश्ते में माचिस लगाई है. लेकिन, आज हम यहां नेहल चुडसमा (Nehal Chudasama) बिग बॉस के घर में क्या कर रही हैं, इसपर बात करने नहीं. बल्कि नेहल के ट्रांसफॉर्मेशन का जिक्र कर रहे हैं. हाल में नेहल की कुछ पुरानी फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिनमें उन्हें फैंस भी नहीं पहचान पा रहे हैं.

नेहल का ट्रांसफॉर्मेशन देख हक्के बक्के रह जाएंगे आप

बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट और मॉडल-ब्यूटी पेजेंट विनर नेहल चुडासमा (Nehal Chudasama Pics) को वायरल हो रही तस्वीरों में पहली बार देख पहचान पाना मुश्किल है. मीडिया रिपोर्ट्स और जिस तरह नेहल ने बिगबॉस के घर में अपनी फिटनेस का जिक्र किया, उसके अनुसार उन्होंने अपना 20 किलो वजन कम किया था. 

नेहल (Nehal Chudasama Fitness) ने मॉडलिंग और ग्लैमर की दुनिया का हिस्सा बनने से पहले अपना रूटीन पूरी तरह बदल डाला था. क्योंकि, उन्होंने शुरुआत से ही वजन की समस्या रही है. नेहल ने इस बारे में बिग बॉस में भी जिक्र किया था और बताया था कि एथलीट होने के बावजूद भी उन्हें वेट इश्यू रहा है. 

Related Post

3 महीने में घटाया था 20 किलो वजन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेहल (Nehal Chudasama Bigg Boss 19) ने स्ट्रिक्ट डाइट के साथ महज 3 महीने में 20 किलो वजन कम किया था. आज नेहल की फिट, सेक्सी औऱ हॉट फिगर सोशल मीडिया से लेकर नेशनल टीवी पर देखने को मिलती है और वह फैंस को खूब अपनी  तरफ अट्रैक्ट करती हैं. बिग बॉस के घर में भी वह लग्जरी चीजें या किसी पॉवर को नहीं चुनती हैं, बल्कि जिम को प्रॉयरिटी देती हैं. इससे पता लगता है कि वह अपनी फिटनेस को लेकर कितनी सीरियस हैं. 

भारत को ग्लोबल मंच पर किया रिप्रेजेंट

बता दें, नेहल चुडासमा (Nehal Chudasama Instagram) ने कई ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा लिया है और भारत को रिप्रेजेंट किया है. उन्होंने मिस यूनिवर्स में भी हिस्सा लिया था और ग्लोबल मंच पर भारत का नाम ऊंचा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. हालांकि, वह टॉप 12 में अपनी जगह नहीं बना पाई थीं.

Prachi Tandon

Recent Posts

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026