Bigg Boss 19: सलमान की फटकार से फूट-फूटकर रोए मृदुल, कुनिका पर खूब बरसे भाईजान

Weekend Ka Vaar: इस बार वीकेंड का वार में सलमान खान ने मृदुल तिवारी को समझाते हुए फटकार लगाई, जिससे वह फूट-फूटकर रो पड़े. वहीं, कुनिका सदानंद को भाईजान ने जमकर सुनाया.

Published by Shraddha Pandey

Bigg Boss 19 Latest Episode: ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) के वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) एपिसोड में इस बार सलमान खान (Salman Khan) का गुस्सा भी देखने को मिला और इमोशनल पल भी. एपिसोड की शुरुआत सलमान ने मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) से की. उन्होंने मृदुल के घर के अंदर के व्यवहार पर सवाल उठाए. सलमान ने साफ कहा कि मृदुल का सोचना गलत है कि लोग उन्हें इग्नोर कर रहे हैं. इतना सुनते ही मृदुल की आंखें भर आईं और वो रो पड़े. उन्होंने बताया कि बाहर से मनवीर गुर्जर ने उन्हें सलाह दी थी कि जैसे हो वैसे ही रहना. सलमान ने मृदुल को समझाते हुए नीलम और तान्या की भी तारीफ की कि दोनों बिना गाली-गलौज किए गेम खेल रही हैं.

इसके बाद सलमान ने सभी घरवालों से कहा कि मृदुल के बारे में एक-एक लाइन बोलें. मृदुल यह सुनकर और भी ज्यादा इमोशनल हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे. सलमान ने उन्हें ढांढस बंधाया.

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

नेहल पर भी कसा तंज

Related Post

फिर बारी आई तान्या और नेहल की. सलमान ने नेहल से उनकी पढ़ाई और प्रोफेशन के बारे में पूछा. नेहल ने बताया कि वो कॉमर्स ग्रेजुएट हैं और आर्टिस्ट भी हैं. उन्होंने कहा कि वो पेजेंट जीत चुकी हैं और 2 वेब सीरीज में काम भी किया है, जिनमें से एक अभी रिलीज नहीं हुई. सलमान ने साफ कहा कि नेहल को तान्या से जलन है और वो उनसे इनसिक्योर हैं. हालांकि, नेहल ने इसे मानने से इंकार कर दिया.

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

पहली बार कुनिका की लगाई सलमान ने क्लास

इसके बाद, कुनिका सदानंद की बारी आई. सलमान ने उनके कुछ शब्दों और बर्ताव पर सवाल खड़े किए. खासकर “सुरसुरी” शब्द के इस्तेमाल को उन्होंने गलत बताया. मगर, कुनिका अपनी बात पर अड़ी रहीं. इस दौरान अमाल भी कुनिका की बात से नाराज हो गए और खड़े होकर आपत्ति जताई. सलमान ने बीच-बचाव किया और अमाल को शांत करवाया.

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026