Selena Gomez Pregnancy Rumors: इंटरनेशनल सिंगर और बिजनेस वुमन सेलेना गोमेज इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. इस बार उनके मां बनने की अफवाह ने लोगों को कन्फ्यूज कर दिया है. एक पिंक ड्रेस की वजह से लोगों के मन में सिंगर को लेकर कई तरह से सवाल उठ रहे हैं. हाल ही में सेलेना ने प्राडा कंपनी की इस पिंक ड्रेस पहनी हुई छी. जिसकी सही फिटिंग ना होने के कारण वह प्रेग्नेंट लगीं. आइए जानते हैं आखिर क्या है सच्चाई?
वायरल तस्वीर का सच
दरअसल, 2 अप्रैल को सेलेना लॉस एंजिल्स में अपने ब्रांड ‘Rare Beauty’ के एक इवेंट में पहुंची थी. जहां उन्होंने गुलाबी रंग की एक ढीली (Oversized) प्राडा मिनी ड्रेस पहन रखी थी. ड्रेस की बनावट और ढीलेपन को देखकर फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि वह अपना बेबी बंप छुपाने की कोशिश कर रही हैं.
क्या है सच?
आपको यह बात जानकर हैरान होगी कि सेलेना खुद एक बच्चों को कभी जन्म नहीं दे सकती. उन्होंने खुद कई इंटरव्यू में कहा है कि उनके स्वास्थ्य कारणों (Lupus और Bipolar Disorder) के कारण वह कभी बच्चे को जन्म नहीं दे सकती है. क्योंकि, इससे उनकी जान खतरे में पड़ सकती है. तो ऐसे में प्रेग्नेंसी की खबर पूरी तरह से झूठी और अफवाह है.

