Categories: मनोरंजन

इस हॉलीवुड एक्टर को हुई ऐसी बीमारी, हल्क से नहीं निकल रही आवाज…नहीं हो सकता अब कोई इलाज!

Hollywood Actor Bruce Willis: ब्रूस विलिस हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। उन्होंने साल 2022 में फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास ले लिया था। इसके वजह थी उनकी बीमारी। एक्टर काफी समय से अफेजिया का शिकार है। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Published by Preeti Rajput

Hollywood Actor Bruce Willis: हॉलीवुड एक्टर ब्रूस विलिस ने साल 2022 में फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास ले लिया था। उन्होंने अपनी बीमारी के कारण फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था। वह काफी समय से अफेजिया नाम की एक बीमारी से जूझ रहे हैं। इस बीमारी के कारण उनके सोचने-समझने की क्षमता पर गहरा असर पड़ रहा है। बता दें कि बढ़ती उम्र के साथ लोगों में अफेजिया से जुड़ा कोई ना कोई लक्षण मिल ही जाता है। 

ब्रूस विलिस का वीडियो हुआ वायरल

ब्रूस विलिस 70 साल के हो चुके हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में एक्टर अपने परिवार के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को छोटी छोटी क्लिप को जोड़कर बनाया गया है। वीडिया के ऊपर लिखा है कि-70 साल की उम्र में ब्रूस विलिस को अब याद नहीं कि वह कभी मशहूर एक्टर हुआ करते थे।

A post shared by Inside History (@insidehistory)

किस बीमारी से जूझ रहे एक्टर? 

इसके साथ ही वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि- अब वह बोल या पढ़ नहीं सकते और उन्हें चलने में भी कठिनाई हो रही है, क्योंकि वह फ्रंटोटेम्पोरल डिमेंशिया से पीड़ित हैं – एक ऐसी स्थिति जो 2022 में उनके अफ़ेज़िया के निदान के बाद से धीरे-धीरे बिगड़ती गई है। रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि 2023 और 2024 तक, एक्टर काफ़ी हद तक मौन हो गए थे और उन्होंने पढ़ना बंद कर दिया था। कहा जाता है कि उन्हें मोटर संबंधी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है, हालांकि उनके परिवार ने हाल के महीनों में इस बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। 

पाकिस्तानी क्रिकेटर के साथ Ajay Devgn की फोटो ने मचाई सनसनी, फैंस का झेलना पड़ रहा गुस्सा! आखिर क्या है इस तस्वीर के पीछे की सच्चाई?

कैप्शन में आगे लिखा है कि-अप्रैल 2025 में, विलिस के परिवार ने एक अपडेट जारी कर फैंस को बताया कि उनकी बीमारी अभी भी बढ़ रही है, लेकिन उस समय उनकी हालत स्थिर थी। उन्होंने इस चुनौतीपूर्ण दौर में ब्रूस के लिए अपने पारिवारिक बंधन और निरंतर समर्थन के महत्व पर ज़ोर दिया। अभी तक, उनके स्वास्थ्य में किसी और गिरावट की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, सिवाय इसके कि जो पहले ही सार्वजनिक रूप से साझा किया जा चुका है।

 राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बनने जा रही है फिल्म! बॉलीवुड का ये खान निभाएगा अहम किरदार? पर्दे पर दिखेगा बेरहमी से की गई हत्या का मंजर

क्या है बीमारी का इलाज?

बता दें कि ब्रूस विलिस ने अपने करियर के दौरान 60 से अधिक फिल्मों में काम किया है। जिनमें से कई फिल्में हिट साबित हुई हैं। जानकारी के मुताबिक अफेजिया के मामलों में लैंग्वेज थैरेपी और टॉक थैरेपी का इस्तेमाल किया जाता है। ताकि बीमार व्यक्ति को बोलने में ज्यादा परेशानी ना हो। साथ ही इस बीमारी के इलाज के लिए ट्रांसक्रेनियल मैग्नेटिक स्टिमुलेशन तकनीक का भी प्रयोग किया जाता है।  

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput
Tags: bruce willis

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026