इंटरनेट सेंसेशन बनी एक्ट्रेस की AI से बनी वल्गर तस्वीरें ने उड़ाई नींद, बोलीं-12 साल का बेटा देखेगा तो…

गिरिजा ने कहा, उनपर AI से बनी कई मॉर्फ इमेज भी वायरल हो रही है जो सही नहीं है. कुछ वल्गर भी हैं जिससे मैं काफी चिंतित हूं. मेरा 12 साल का बेटा है.

Published by Kavita Rajput

एक्ट्रेस गिरिजा ओक गोडबोले (Girija Oak Godbole) पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल सेंसेशन बनी हुई हैं. उनकी एक इंटरव्यू के दौरान ली गई फोटो इतनी वायरल हो गई कि हर कोई सोशल मीडिया पर उन्हीं के बारे में जानना चाहता है. दरअसल, सोशल मीडिया यूजर्स ने गिरिजा की तस्वीर पर पूछा, ये नीली साड़ी में महिला कौन है जो फीड में लगातार दिख रही है. अचानक से इतना अटेंशन मिलने पर गिरिजा सरप्राइज्ड हैं. उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि क्या हो रहा है

A post shared by Girija Oak Godbole (@girijaoakgodbole)

वायरल तस्वीर पर बोलीं गिरिजा

Related Post

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए गिरिजा ने इस बारे में बात की है और कहा है, पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया पर जो हो रहा है वो मैडनेस से भरा है. ये बहुत ही अच्छी और क्रेजी दोनों ही तरह की फीलिंग देने वाली चीज है. अचानक से मुझे इतना अटेंशन मिला है, मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं इसे कैसे प्रोसेस करूं. 

गिरिजा ने कहा, मुझपर कई फैंस अपना प्यार बरसा रहे हैं. कोई मैसेज कर रहा है, कोई कमेंट्स, कोई फोन कॉल भी कर रहा है, मेरे रिश्तेदार भी मुझे वो कमेंट्स भेज रहे हैं जो सोशल मीडिया पर मीम बन चुके हैं और काफी क्रिएटिव भी हैं. हालांकि कुछ कंटेंट गलत भी है. 

वल्गर तस्वीरें बेटा देखेगा तो क्या सोचेगा?

गिरिजा ने कहा, उनपर AI से बनी कई मॉर्फ इमेज भी वायरल हो रही है जो सही नहीं है. कुछ वल्गर भी हैं जिससे मैं काफी चिंतित हूं. मेरा 12 साल का बेटा है. वो अभी सोशल मीडिया यूज नहीं करता लेकिन जब वो बड़ा हो जाएगा तो ये तस्वीरें देखेगा तो क्या होगा क्योंकि ये तस्वीरें तो इंटरनेट पर अब हमेशा उपलब्ध रहेंगी. अपनी मां की अश्लील तस्वीरें जब वो किसी दिन देखेगा तो ये सोचकर ही मैं काफी परेशान हो जाती हूं कि उसे कैसा लगेगा. उसे मालूम चलेगा कि ये रियल इमेजेस नहीं हैं और AI से बनी हैं जैसे अभी भी कई लोगों को पता है लेकिन ये सब बहुत डरावना है.बता दें कि गिरिजा ने कई मराठी फिल्मों में काम किया है. बॉलीवुड में उन्हें ‘जवान’ और ‘तारे जमीं पर…’ जैसी फिल्मों में देखा गया है.

Kavita Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026