गर्दन से लेकर नीचे तक…शाहरुख खान की एक्ट्रेस संग हुई घिनौनी हरकत! किस्सा जान खड़े हो जाएंगे रौंगटे

Girija Oak Physical Harassment: शाहरुख खान की फिल्म जवान की एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने साथ हुई घिनौनी हरकत का जिक्र किया है. एक्ट्रेस ने बताया एक शख्स ने भीड़ में उन्हें गंदे तरह से छुआ था और जब तक वह कुछ कर पातीं वह निकल भागा.

Published by Prachi Tandon

Girija Oak Sexual Harassment: शाहरुख खान और आमिर खान के साथ काम कर चुकीं मराठी एक्ट्रेस गिरीजा ओक इन दिनों अपनी ब्लू साड़ी वाली वायरल फोटोज के लिए खूब सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं. लेकिन, आज हम यहां एक्ट्रेस के वायरल लुक के बारे में नहीं बल्कि, उस घिनौने हादसे का जिक्र करने जा रहे हैं जिसका गिरीजा ओक ने सामना किया था. गिरीजा ने हाल में एक इंटरव्यू दिया है, जहां एक्ट्रेस ने बताया कि उनके साथ मुंबई की लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ हुई थी और एक शख्स ने उन्हें गलत तरह से छुआ था. 

गिरीजा ओक के साथ लोकल ट्रेन में हुई घिनौनी हरकत!

मराठी एक्ट्रेस गिरीजा ओक ने हाल में लल्लनटॉप को इंटरव्यू दिया था. जहां एक्ट्रेस ने मुंबई की लोकल ट्रेन में छूकर निकल जाने, धक्का देने जैसी चीजों का जिक्र किया था. गिरीजा ने बताया था कि एक बार वह लोकल ट्रेन से जा रही थीं और न जाने उनके पीछे एक लड़का कहां से आया. उन्होंने उसके आने की आहट भी नहीं सुनी थी. वह शायद साइड से आया था. गिरीजा ओक ने बताया, उस शख्स ने गले के ऊपर से लेकर नीचे बटक्स तक उंगली फेरी और अचानक ही पलट गया. 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की भारत के खिलाफ जंग? Ranveer Singh के किरदार से नहीं उठा पर्दा, ‘धुरंधर’ के ट्रेलर की खास बातें

Related Post

छेड़छाड़ पर कुछ कर नहीं पाईं गिरीजा ओक

गिरीजा ओक ने अपने इंटरव्यू में यह भी बताया वह जब तक कुछ कर पातीं, तब तक वह शख्स चला गया था. एक्ट्रेस ने साथ ही यह भी बताया कि स्कूल के दिनों में एक लड़का उन्हें परेशान करता था. गिरीजा ने पुरानी बातों को याद कर बताया कि एक बार उस लड़के ने स्कूल में चोटी खींची तो उन्होंने गुस्से में जोरदार थप्पड़ मार दिया था. गिरीजा ने साथ ही बताया इसकी हिम्मत उन्हें दादी से मिली थी. एक्ट्रेस की दादी बताती थीं कि अगर कोई परेशान करे तो उसे कैसे सबक सिखाना है. 

ये भी पढ़ें: चेहरा पकड़ा और मुंह से मुंह लगाकर…Mouni Roy ने खोली फिल्म इंडस्ट्री की पोल-पट्टी!

Prachi Tandon

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026