शोएब मलिक से तलाक के बाद अकेलेपन से जूझ रहीं Sania Mirza, बोलीं-रात को अकेले….

सानिया की शादी 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से हुई थी. 2018 में सानिया ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी और फिर वह एक बेटे की मां बनी थीं.

Published by Kavita Rajput

पूर्व टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के बाद की जिंदगी पर बात की है. उन्होंने बेटे इजहान मलिक की अकेले परवरिश को भी काफी कठिन बताया है. सानिया ने एक पॉडकास्ट में करण जौहर से कहा, मेरे लिए सिंगल पेरेंटिंग करना बहुत मुश्किल साबित हो रहा है क्योंकि हम एक साथ कई चीजों पर काम कर रहे होते हैं.

इसपर करण ने उनका सपोर्ट करते हुए कहा, हां बिलकुल, आपके लिए ये स्थिति और ज्यादा बेहद मुश्किल इसलिए है क्योंकि ये क्रॉस बॉर्डर है. सानिया ने इस बात पर हामी भरते हुए कहा कि जब भी उन्हें मुंबई में काम के सिलसिले में आना होता है तो उन्हें बेटे को दुबई में छोड़ना पड़ता है. सानिया बोलीं, मेरे लिए ये बात काफी चैलेंजिंग होती है क्योंकि मैं दुबई में रहती हूं और इंडिया ट्रेवल करती हूं. ऐसे में बेटे को दुबई में एक-एक हफ्ते के लिए छोड़ना और मुंबई आना काफी मुश्किल हो जाता है. ये सबसे मुश्किल भारी बात है, बाकी सब मैनेज हो जाता है.

अकेले खाना नहीं खाती: सानिया

सानिया ने तलाक के बाद की जिंदगी पर बात करते हुए कहा, कई बार ऐसे मौके आए हैं जब मैंने डिनर नहीं किया क्योंकि मुझे अकेले खाना नहीं खाना था. मेरे ख्याल से इससे मुझे वजन कम करने में भी मदद मिली है, मुझे डिनर करने का मन नहीं होता और मैं थोड़ा कुछ अच्छा देखकर सो जाती हूं.

2010 में हुई थी शादी

सानिया की शादी 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से हुई थी. 2018 में सानिया ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी और फिर वह एक बेटे की मां बनी थीं. 2024 में शोएब से उनका तलाक हो गया था. तलाक के बाद बेटे इजहान की कस्टडी सानिया को मिली थी और तब से वह सिंगल पेरेंटिंग कर रही हैं.

Kavita Rajput

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026