कैमरा के सामने Rakhi Sawant ने उठा दी हसीना की ड्रेस, इज्जत बचाकर भागी एक्ट्रेस!

Rakhi Sawant Viral Video: राखी सावंत की एक नई करतूत वायरल हो रही है. वायरल वीडियो में राखी सावंत ढेरों कैमरा के सामने एक एक्ट्रेस की ड्रेस उठा देती हैं, जिसके बाद हसीना शर्म से पानी-पानी हो जाती है और इज्जत ढककर भागती नजर आती हैं.

Published by Prachi Tandon

Rakhi Sawant and Khushi Mukherjee Viral Video: ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपनी ऊटपटांग हरकतों और बेबाक बयानों से अक्सर ही लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं. कई बार तो सुर्खियों में छाने के लिए वह ऐसी-ऐसी हरकतें करती हैं, जिन्हें देख कोई भी हक्का-बक्का रह सकता है. मजेदार बात यह है कि इस बार भी ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने कुछ ऐसा कर डाला है, जिससे एक एक्ट्रेस के ढ़ेरों कैमरा के सामने तोते उड़ गए. 

राखी सावंत ने सरेआम उठाई हसीना की ड्रेस

राखी सावंत (Rakhi Sawant Video) हाल में एक इवेंट का हिस्सा बनी थीं. जहां से ड्रामा क्वीन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वह एक हसीना की सरेआम यानी कैमरों के सामने ड्रेस उठाती दिख रही हैं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत इवेंट में अतरंगी अंदाज में तैयार होकर पहुंची थीं और कैमरों के आगे पोज कर रही थीं. तभी बोल्ड, बिंदास और बेबाक अंदाज के लिए फेमस खुशी मुखर्जी (Khushi Mukherjee) लेपर्ड प्रिंट की ड्रेस पहन वहां पहुंचती हैं. 

A post shared by Maroof Mian (@maroofmian.sayyed)

पहले वह राखी सावंत से हाय-हेलो करती हैं और फिर गले लगने के बाद कैमरा के सामने पोज करती हैं. बस इसके बाद राखी सावंत अपने मदमस्त अंदाज में कहती हैं आज पूरी ड्रेस पहनकर आई है और फिर खुशी की ड्रेस उठा देती हैं. 

Related Post

ये भी पढ़ें: सलमान खान ने उतारा Abhishek Bajaj के चेहरे से नकाब, सच्चाई सुन Ashnoor Kaur के उड़ गए तोते!

इज्जत बचाने के लिए भागी खुशी मुखर्जी!

राखी सावंत (Rakhi Sawant Video) की इस करतूत के बाद खुशी मुखर्जी की सांसें एक पल के लिए रुक-सी जाती हैं. इसके बाद खुशी एक हाथ से एक तरफ से ड्रेस पकड़ती हैं तो दूसरे हाथ से दूसरी तरफ. जिससे राखी सावंत फिर कोई करतूत न कर डालें और मिनटों में ही वहां से भागती हुई निकल जाती हैं. साथ ही खुशी कहती हैं कि राखी सिर्फ एक ही हो सकती हैं…

राखी सावंत और खुशी मुखर्जी का यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसपर लोग तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं. एक यूजर ने वायरल वीडियो पर लिखा, राखी के सामने कोई नहीं टिक सकता. तो एक अन्य ने लिखा, आज मेरा दिल खुश कर दिया राखी मैम ने बेचारी शर्मा के भाग गई… 

ये भी पढ़ें: ‘काली बिल्ली’ कहकर Kareena Kapoor ने कर दी थी Bipasha Basu पर थप्पड़ों की बारिश! छोटी-सी बात का बना बतंगड़ 

Prachi Tandon

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026