कपड़े बेचकर गुजारा कर रहा बॉलीवुड हीरो, एक केस ने छीना सबकुछ, बॉलीवुड ने भी नहीं दिया साथ!

रेप केस में सजा काट चुके बॉलीवुड एक्टर शाइनी आहूजा अब भारत छोड़कर यहां जिंदगी काट रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे कपड़ों का बिजनेस करते हैं और अपनी नई जिंदगी बिता रहे हैं.

Published by Kavita Rajput

शाइनी आहूजा (Shiney Ahuja) एक ऐसा नाम जिसने अपनी फिल्मों से 2000 के दशक में पूरे बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था. शाइनी ने बॉलीवुड में बैक टू बैक हिट फ़िल्में दीं जिनमें सबसे चर्चित थीं- गैंगस्टर, वो लम्हे, लाइफ इन अ मेट्रो, खोया-खोया चांद. ऐसा लगने लगा था कि फिल्म इंडस्ट्री को एक नया सुपरस्टार मिल चुका है. हालांकि, ठीक इसी दौरान एक्टर पर अपनी ही नौकरानी से बलात्कार का आरोप लगा, केस चला और 7 सालों की सजा हुई. इस एक घटनाक्रम से शाइनी का पूरा करियर तबाह हो गया था. हालांकि, आज हम आपको बताएंगे कि अब शाइनी आहूजा कहां हैं और क्या कर रहे हैं. 

रेप की घटना के बाद पूरी इंडस्ट्री ने किया किनारा 

Related Post

शाइनी आहूजा को लेकर फिल्म इंडस्ट्री के बड़े फिल्ममेकर्स और डायरेक्टर्स आश्वस्त हो चुके थे. सबको लग गया था कि शाइनी लंबी रेस के घोड़े हैं और उनपर दांव लगाया जा सकता है लेकिन रेप मामले में फंसने के बाद शाइनी के हाथ से कई बड़ी फ़िल्में चली गईं यहां तक कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने ही उनसे दूरी बना ली थी. 

फिलीपिंस में कपड़े बेच रहे हैं शाइनी आहूजा 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाइनी ने देश छोड़ दिया है और अब वे फिलीपिंस शिफ्ट हो गए हैं. सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है – हाल ही में जानकारी मिली है कि शाइनी इसी साल जुलाई में 50 साल के हो चुके हैं और अब वे फिलीपिंस में गारमेंट का बिज़नेस कर रहे हैं. इस तस्वीर में शाइनी बेहद फिट नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि शाइनी नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं. उनके पिता फ़ौज में कर्नल थे और मां हाउसवाइफ. शाइनी शादीशुदा हैं और उनकी एक बेटी है.

Kavita Rajput

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026