Baby Bump फ्लॉन्ट करतीं दिखीं कटरीना, वायरल हुई तस्वीरें! लोगों ने कहा- कहीं ये वो वाली फोटो तो नहीं…

Katrina Kaif Flaunts Baby Bump: कटरीना कैफ की लेटेस्ट फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें वह बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. फोटोज वायरल होने के बाद फैंस अब इसपर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. लेकिन, ये फोटोज कटरीना के ऑफिशियल हैंडल से नहीं पोस्ट हुईं. जानते हैं क्या है पूरी सच्चाई.

Published by Shraddha Pandey

Katrina Kaif Pregnancy Photoshoot: सोशल मीडिया पर एक बार फिर से कैटरीना कैफ की तस्वीर वायरल हो रही है, और इस बार हर किसी की नजर उनके बेबी बम्प पर टिक गई है. तस्वीर में कैटरीना बिलकुल सिंपल नजर आ रही हैं. वो वर्कआउट करती दिख रही हैं. इस दौरान उनका बेबी बम्प भी साफ नजर आ रहा है. फैंस तो जैसे ये तस्वीरें देखकर पागल हो गए हैं. लोग कमेंट कर रहे हैं, बधाई दे रहे हैं और चुपचाप यह अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या ये कटरीना की ही तस्वीरें हैं?  

दरअसल, लोगों का अंदाजा लगाना इसलिए सही माना जा रहा है क्योंकि, ये फोटोज कटरीना के ऑफिशिल इंस्टा हैंडल से पोस्ट नहीं हुई हैं. किसी फैन पेज से वायरल हुई ये फोटोज सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं. इसी वजह से लोगों को लग रहा है कि ये एआई जनरेटेड तस्वीरें हैं. लेकिन, जैसे ही सोशल मीडिया पर ये फोटो आई, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. किसी ने लिखा, “इतनी खुशी हो रही है, बधाई हो!” तो किसी ने कहा, “लगता है ये कोई AI तस्वीर है, लेकिन फिर भी वाह, गॉड ब्लेस यू कैट.”

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaifcutie)

फोटोज में कटरीना की मासूमियत ने फैंस का दिल जीत लिया है. कटरीना अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखती हैं. यही वजह है कि उन्होंने प्रेग्नेंसी को लेकर अनाउंसमेंट को करदी, लेकिन अबतक कोई भी पोस्ट या फोटोज नहीं शेयर की. 

Related Post

फैंस की एक्साइटमेंट चरम पर

ये पहली फोटोज हैं जिसमें बेबी बंप के साथ कटरीना नजर आ रही हैं. अनाउंमेंट के बाद से फैंस की निगाहें इसी पर टिकी हैं कि कब कैट अपनी फोटोज शेयर कर फैंस को बेबी बंप दिखाएंगी. ऐसे में ये तस्वीरें किसी तोहफे से कम नहीं. हालांकि, ये सच में कटरीना हैं या फिर एआई ये तो वक्त ही बतागा. सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट चरम पर है. लोग कपल के हर मूवमेंट पर नजर रखे हुए हैं.

2021 में हुई थी शादी

कटरीना और विक्की की शादी 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में हुई थी. और तब से ही यह जोड़ी मीडिया और फैंस के लिए हमेशा से ही क्यूट और रोमांटिक मोमेंट्स का सिलसिला बनाती रही है. अब सबकी निगाहें नए मेम्बर पर टिकी हैं, कब इस जोड़ी से कोई न्यू एंटरटेनिंग सरप्राइज देखने को मिलेगा?
 

Shraddha Pandey

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026