कौन हैं Huma Qureshi के रूमर्ड बॉयफ्रेंड? आलिया भट्ट और रणवीर सिंह से भी है कनेक्शन

Huma Qureshi Boyfriend: हिमेश रेशमिया के कॉन्सर्ट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हुमा कुरैशी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं. ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि आखिर हुमा कुरैशी के साथ दिख रहा शख्स कौन है.

Published by Prachi Tandon

Huma Qureshi Rumored Boyfriend: महारानी सीजन और दिल्ली क्राइम 3 में अपने दमदार परफॉर्मेंस देने के बाद से एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) जमकर सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं. लेकिन, आज हम यहां एक्ट्रेस की प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने जा रहे हैं. हुमा कुरैशी का पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पीछे के एक शख्स उन्हें गले लगाता और माथे पर किस करता नजर आ रहा है. ऐसे में एक्ट्रेस की लव लाइफ भी जमकर चर्चाओं का हिस्सा बन गई है और हर कोई जानना चाहता है कि आखिर हुमा कुरैशी के साथ दिखने वाला शख्स कौन है. 

हुमा कुरैशी और रचित सिंह का वीडियो वायरल

हुमा कुरैशी (Huma Qureshi Boyfriend) की लव लाइफ पहली बार चर्चाओं में नहीं आई है. एक बार पहले भी एक्ट्रेस की सगाई की अफवाहें उड़ चुकी हैं. हालांकि, एक्ट्रेस ने कभी भी अपनी लव लाइफ पर बात नहीं की है और न ही अपना रिलेशनशिप कंफर्म किया है. लेकिन, हाल ही में हिमेश रेशमिया का कॉन्सर्ट हुआ था, जहां हुमा कुरैशी और रचित सिंह एक-दूसरे के साथ रोमांटिक होते भी नजर आए. 

कौन हैं हुमा कुरैशी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह?

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Related Post

ये भी पढ़ें: क्या Munawar Faruqui का प्राइवेट नंबर हुआ लीक? लोगों को मिल भी रहा है रिप्लाई!

हुमा कुरैशी (Huma Qureshi Movies) के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई देने के बाद रचित सिंह (Rachit Singh) खबरों का हिस्सा बन गए हैं और हर कोई जानना चाहता है कि वह आखिर कौन हैं. तो बता दें, रचित सिंह एक एक्टर होने के साथ एक्टिंग कोच भी हैं. रचित सिंह ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh), विक्की कौशल और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को एक्टिंग की कोचिंग भी दी है. 

बता दें, आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर थामा में भी रचित सिंह नजर आए थे. थामा से पहले रचित सिंह ने रवीना टंडन की सीरीज कर्मा कॉलिंग में भी काम किया है.  

ये भी पढ़ें: धर्म बर्दाश्त नहीं-जब हिंदू शख्स से सलीम खान ने मांगा उनकी बेटी का हाथ, मिला ऐसा जवाब

Prachi Tandon

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026