Dhurandhar 2 National Award: धुरंधर को मिलेगा नेशनल अवॉर्ड! बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कायम है जलवा

Dhurandhar 2 National Award: धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नए रिकॉर्ड बना रही है. डायरेक्टर आदित्य धर के बयान के बाद नेशनल अवॉर्ड को लेकर चर्चा तेज हो गई है, वहीं रणवीर सिंह की एक्टिंग को भी अवॉर्ड का मजबूत दावेदार माना जा रहा है.

Published by Ranjana Sharma

Dhurandhar 2 National Award: डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है. यह फिल्म न सिर्फ कमाई के मामले में आगे है, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बना चुकी है. ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त ने पहली फिल्म की सफलता को पीछे छोड़ते हुए खुद को एक बड़ी ब्लॉकबस्टर के रूप में स्थापित कर लिया है.फिल्म की कहानी, शानदार निर्देशन, हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस और दमदार म्यूजिक एल्बम को हर तरफ से तारीफ मिल रही है. दर्शकों का कहना है कि फिल्म शुरू से लेकर अंत तक बांधे रखती है और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है. खास बात यह भी है कि इतने बड़े बजट और लंबे रनटाइम के बावजूद फिल्म दर्शकों को कहीं भी बोर नहीं करती.

Related Post

नेशनल अवॉर्ड के लिए मैं हमेशा तैयार हूं

इसी बीच आदित्य धर का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, वेटरन एक्टर राज जुत्शी की भतीजी संक्षिता ने फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि इतने बड़े स्तर का सीक्वल बनाना आसान नहीं होता, लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने सभी उम्मीदों को पार कर दिया है और आदित्य धर को इसके लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आदित्य धर ने उस पोस्ट को री-शेयर करते हुए कहा-“नेशनल अवॉर्ड के लिए मैं हमेशा तैयार हूं.” उनका यह जवाब देखते ही देखते वायरल हो गया और फैंस के बीच नई बहस छिड़ गई कि क्या यह फिल्म सच में नेशनल अवॉर्ड की हकदार है.

बॉलीवुड सितारों ने की जमकर तारीफ

वहीं, इंडस्ट्री में यह चर्चा भी जोरों पर है कि रणवीर सिंह को इस फिल्म में उनके शानदार अभिनय के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल सकता है. फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को करियर की बेस्ट एक्टिंग में गिना जा रहा है. उन्होंने अपने किरदार को जिस तरह निभाया है, उसने दर्शकों को पूरी तरह से प्रभावित किया है. फिल्म को लेकर बॉलीवुड सितारों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े नामों ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है. अनुष्का ने फिल्म को बेहतरीन बताते हुए कहा कि इतनी लंबी फिल्म को इस तरह बांधे रखना आसान नहीं होता और रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को उन्होंने “फ्लॉलेस” बताया.

बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड

अगर कमाई की बात करें तो ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज के महज 15 दिनों के भीतर 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसमें भारत में ही 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई शामिल है. यह फिल्म अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और गौरव गेरा जैसे कलाकारों के करियर की सबसे बड़ी हिट बन चुकी है. इतना ही नहीं, इस फिल्म ने कमाई के मामले में RRR और पुष्पा 2 जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है, जिससे इसकी सफलता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है. फिलहाल, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है और अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह फिल्म अवॉर्ड सीजन में भी अपनी छाप छोड़ पाएगी या नहीं.
Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

अचानक इस प्रदेश की राजधानी में हुआ बड़ा फेरबदल, रातों-रात बदली गई पुलिस अफसरों की पोस्टिंग!

Chandigarh Police Department Changes: पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई इंस्पेक्टरों को नई…

April 7, 2026

तलाक के बाद भी रिश्ता बरकरार! नताशा पहुंचीं हार्दिक के घर; तस्वीरें आई सामने

Natasa Stankovic Hardik Pandya divorce: नताशा के इस कदम को लोगों ने खूब सराहा. कई…

April 7, 2026

David Warner drink case: डेविड वॉर्नर सिडनी में हुए गिरफ्तार, पीएसएल के बीच बढ़ीं मुश्किलें, जानें पूरा मामला

David Warner drink case: डेविड वॉर्नर सिडनी में ड्रिंक एंड ड्राइव केस में फंस गए हैं,…

April 7, 2026

CRISIL Report: Non-Veg हुआ सस्ता, Veg थाली में नहीं कोई बदलाव; ताजा रिपोर्ट ने सभी को किया हैरान

Veg thali price India: शाकाहारी थाली के स्थिर रहने की मुख्य वजह टमाटर की कीमतों…

April 7, 2026