Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका, 24 घंटे में कमाए करोड़ों…!

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग ने रिलीज से पहले ही धमाल मचा दिया है. फिल्म ने काफी कमाई कर ली है. आइए जानते हैं आकड़ा-

Published by sanskritij jaipuria

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की मचअवेटेड फिल्म धुरंधर 2 को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद ही इसकी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है. ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि 18 मार्च से इसके पेड प्रीमियर शो भी आयोजित किए जाएंगे. रिलीज से लगभग 12 दिन पहले शुरू हुई एडवांस बुकिंग ने ही मेकर्स को शानदार कमाई दे दी है.

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने एडवांस बुकिंग शुरू होने के पहले ही 24 घंटों में करीब 87 हजार से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं. इन टिकटों की बिक्री से फिल्म ने 8 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. ये आंकड़ा केवल पेड प्रीमियर शो की टिकट बिक्री का बताया जा रहा है. इतनी तेज शुरुआत के बाद माना जा रहा है कि फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में नया रिकॉर्ड बना सकती है.

शुरुआती घंटों में ही दिखा जबरदस्त रिस्पॉन्स

ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार, जैसे ही पेड प्रीमियर के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हुई, पहले एक घंटे में ही लगभग 7.5 हजार टिकट बिक गए थे. वहीं शुरुआती दो घंटों में ही फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 4 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया था. मल्टीप्लेक्स चेन PVR, Inox और Cinepolis से ही करीब 25 लाख रुपये की कमाई हुई और इन प्लेटफॉर्म्स पर करीब 35 हजार टिकट बिके. इस रफ्तार को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में फिल्म की एडवांस बुकिंग और तेज हो सकती है.

Related Post

नया रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद

पहले पार्ट की सफलता के बाद लोग अब कहानी के अगले हिस्से का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में रिलीज हुए धुरंधर 2 के ट्रेलर ने फिल्म को लेकर उत्सुकता को और बढ़ा दिया है. फिल्म की शुरुआती बुकिंग देखकर माना जा रहा है कि ये कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है. एडवांस बुकिंग के आंकड़े ही संकेत दे रहे हैं कि फिल्म की ओपनिंग काफी दमदार रहने वाली है.

कहानी में बदले की नई परत

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी पहले पार्ट से आगे बढ़ती नजर आएगी. पिछली फिल्म में पाकिस्तान के लियारी इलाके की राजनीति, आतंकवाद और बदले की कहानी दिखाई गई थी. दूसरे भाग में उसी बदले को अंजाम तक पहुंचाने की कहानी दिखाई जाएगी. फिल्म में हमजा के अतीत और जसकीरत सिंह रंगी की यात्रा को भी विस्तार से दिखाया जाएगा. साथ ही रहमान डकैत की मौत के बाद लियारी में हमजा के राज की कहानी भी सामने आएगी.

क्या टूटेगा पहले पार्ट का रिकॉर्ड?

खबरों के मुताबिक धुरंधर 2 के लिए कुछ नए सीन भी शूट किए गए हैं. इसमें एक्ट्रेस यामी गौतम का कैमियो रोल भी देखने को मिल सकता है. इसके अलावा फिल्म में कुछ नए चेहरे भी नजर आने वाले हैं. पहले पार्ट ने भारत में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था, जबकि दुनियाभर में इसका कलेक्शन 1300 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया था. अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या धुरंधर 2 इन आंकड़ों को पार कर नया इतिहास रच पाएगी.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria
Tags: Dhurandhar 2

Recent Posts

Mojtaba Khamenei: मोजतबा नहीं थे अली खामेनेई की पहली पसंद! फिर आखिर कैसे बन गए सुप्रीम लीडर, रिपोर्ट्स में हुआ बड़ा खुलासा

Mojtaba Khamenei: 28 फरवरी को इज़राइल-US हमलों में अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के…

March 11, 2026