इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस के प्यार में पड़ गए हैं आदित्य रॉय कपूर? वायरल फोटो पर छिड़ी बहस

Aditya Roy Kapur Viral Photo: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर की पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वायरल फोटो में आदित्य और पाकिस्तानी एक्ट्रेस बाहों में बाहें डाल खड़े दिखाई दे रहे हैं.

Published by Prachi Tandon

Aditya Roy Kapur Dating Rumors: भारत में पाकिस्तानी आर्टिस्ट बैन हैं. लेकिन, प्यार ने कब किस सीमा को देखा है और किस नियम को माना है. ऐसा हम नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर आदित्य रॉय कपूर की वायरल फोटो को देखकर कहा जा रहा है. जी हां, हाल में आदित्य रॉय कपूर की एक फोटो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वह पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ बाहों में बाहें डालकर खड़े नजर आ रहे हैं. कमाल की बात यह है कि फोटो और किसी ने नहीं, पाकिस्तानी एक्ट्रेस माही बलोच ने खुद शेयर की है. 

पाकिस्तानी एक्ट्रेस के प्यार में हैं आदित्य रॉय कपूर?

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माही बलोच ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में एक्ट्रेस और आदित्य रॉय कपूर गले लगते हुए नजर आ रहे हैं. फोटो में देखा जा सकता है कि आदित्य रॉय कपूर के हाथों में सफेद फूलों का गुलदस्ता है. इतना ही नहीं, इस फोटो के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने एक कैप्शन भी लिखा है- और फाइनली मैंने हां कर दी. 

A post shared by Mahi baloch (@mahiii_baloch)

Related Post

पाकिस्तानी एक्ट्रेस का यह पोस्ट इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, भारत में भी इसके जमकर चर्चे हो रहे हैं. एक्ट्रेस के पोस्ट पर फैंस भर-भरकर कमेंट कर रहे हैं और बधाई दे रहे हैं. हालांकि, कुछ लोग आदित्य रॉय कपूर और पाकिस्तानी एक्ट्रेस को साथ में देखकर हैरान हैं और इस फोटो की सच्चाई जानने की कोशिश में जुट गए हैं. 

क्या है आदित्य रॉय कपूर की वायरल फोटो की सच्चाई?

आदित्य रॉय कपूर और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माही बलोच का यह फोटो रियल नहीं है. जी हां, पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने यह फोटो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI से बनाया है. पिछले दिनों जेमिनी का नैनो बनाना फीचर खूब चर्चाओं में था और लोग अपने पसंदीदा स्टार्स के साथ इसी तरह की फोटो जनरेट कर रहे थे. शायद माही ने भी अपने पसंदीदा एक्टर के साथ फोटो जनरेट किया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. 

बता दें, आदित्य रॉय कपूर और माही बलोच के बीच किसी तरह का कोई रिश्ता नहीं है. पाकिस्तानी एक्ट्रेस सिर्फ आदित्य की फैन हैं और उन्होंने यह फोटो मजाक के तौर पर सोशल मीडिया पर शेयर की है. 

Prachi Tandon

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026