रणवीर सिंह नहीं, ये शख्स है ‘धुरंधर’ की जान…अदित्य धर का इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल

Aditya Dhar On Dhurandhar: फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बाद निर्देशक आदित्य धर ने सिनेमैटोग्राफर विकास नौलखा की खूब तारीफ की है. उन्होंने उनकी तारीफ में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया है.

Published by Preeti Rajput

Aditya Dhar On Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar 2)की जबरदस्त सफलता को फिल्म निर्माता आदित्य धर और स्टार कास्ट खूब एन्जॉय कर रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. धुरंधर ने सभी रिकॉर्ड तोड डाले हैं और अपने नाम कर लिए हैं. फिल्म की सफलता के बीच फिल्म मेकर आदित्य धर ने एक शख्स को थैंक्यू लिखा है. इस शख्स ने फिल्म की कहानी बुनने का काम किया है. डायरेक्टर ने दर्शकों को उस शख्स से मिलवाया जिसे वह धुरंधर की आत्मा मानते हैं. बता दें कि, वह रणवीर सिंह नहीं बल्कि फिल्म के सिनेमैटोग्राफर विकास नौलखा हैं.

अदित्य धर ने लिखा थैंक्यू पोस्ट

आदित्य धर ने इंस्टाग्राम पर कुछ BTS तस्वीरें भी शेयर की. साथ ही में उन्होंने विकास के लिए एक इमोशनल मैसेज भी लिखा कि किस तरह विकास ने उनके सपने को साकार करने में मदद की. उन्होंने लिखा कि ‘यह विकाश नौलखा के लिए है, जो धुरंधर के पीछे की आंख, समझ और आत्मा हैं. वह धुरंधर में शामिल होने वाले आखिरी HOD थे. हमारे शुरू होने से कुछ दिन पहले. और यह जानते हुए कि वह कितने सिलेक्टिव हैं, उस टाइमिंग का बहुत मतलब था. यह किसी सिनेमैटोग्राफर को ऑनबोर्ड करने जैसा कम, और सही समय पर किस्मत का चुपचाप आना ज्यादा लगा.’

A post shared by Aditya Dhar (@adityadharfilms)

 
निर्माता ने आगे लिखा कि ‘मुझे आज भी याद है कि उन्होंने स्क्रिप्ट पढने के बाद क्या कहा था, मैंने ऐसी फिल्म करने के लिए 30 साल इंतजार किया है. मैं इसके लिए अपनी जान दे दूंगा और उनकी हर बात का मतलब था. इसके बाद जो हुआ वह सिर्फ काम नहीं था, यह लगन थी. नामुमकिन शेड्यूल के बीच, ऐसी अफरा-तफरी के बीच जो अक्सर मैनेज नहीं हो पाती थी, एक समय और कीमत में दो फिल्में शूट करने के बीच, विकाश इन सबके बीच खडे रहे, मजबूत और बिना रुके.’ उन्होंने कहा कि ‘फिल्म का वजन सचमुच अपने कंधों पर उठाए, अमृतसर की चिलचिलाती गर्मी और लेह की कडाके की ठंड में आगे बढते हुए, उन्होंने एक बार भी अपने विजन को कम नहीं होने दिया. लेकिन विकाश को जो चीज सच में खास बनाती है, वह सिर्फ उनका धीरज नहीं है, बल्कि उनकी नजरों में छिपी आत्मा है…’ बता दें कि, आदित्य धर ने उनकी तारीफ में आगे भी काफी कुछ लिखा है. 

कौन है विकास नौलखा?

विकास नौलखा एक मशहूर सिनेमैटोग्राफर हैं. जिन्होंने रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर, लापता लेडीज, ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिव जैसी कई फिल्मों में बतौर सिनेमैटोग्राफर काम किया है. 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Kharmas 2026 End Date: कब खत्म होगा खरमास? इस दिन से शुरू होंगे मांगलिक कार्य; जानें अप्रैल में शादी के लिए शुभ दिन

Kharmas 2026 End Date: भगवान सूर्य 14 अप्रैल मंगल की राशि मेष में एंट्री करने…

April 5, 2026

Delhi News: दिल्ली में बड़े ब्लास्ट की साजिश नाकाम, मुंबई पुलिस संग ऑपरेशन में दो संदिग्ध गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस और मुंबई ATS ने संयुक्त ऑपरेशन में दो संदिग्धों को हिरासत…

April 5, 2026

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं सेलेना गोमेज, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई हलचल; जानें क्या है पूरा मामला?

Selena Gomez Pregnancy Rumors: इंटरनेशनल सिंगर और बिजनेस वुमन सेलेना गोमेज एक बार फिर चर्चाओं…

April 5, 2026

Split Vs Windows AC: 1 घंटे में कौन सा एसी खाता है ज्यादा बिजली, खरीदने से पहले यहां जानें

Split Vs Windows AC: गर्मी के मौसम में एसी हर घर की जरूरत होती है…

April 5, 2026

Upcoming Movies: बॉलीवुड के लिए खास है 2026-2027, रामायण से लेकर किंग तक कई फिल्में होंगी रिलीज

Upcoming Movies 2026-2027: बॉलीवुड लवर्स के लिए साल 2026-2027 बेहद ही खास होने वाला है.…

April 5, 2026