शाहरुख-रानी के इंटीमेट सीन ने उड़ा दी आदित्य चोपड़ा की नींद, करण जौहर से जमकर हुआ था झगड़ा

'कभी अलविदा न कहना' के डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) ने बताया था कि इस इंटीमेट सीन को लेकर उनकी रानी मुखर्जी के पति आदित्य चोपड़ा से काफी लड़ाई हुई थी.

Published by Kavita Rajput

Shah Rukh Khan Rani Mukerji Intimate Scene: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) की एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) के साथ ऑनस्क्रीन जोड़ी हमेशा हिट रही है. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. इनमें से एक फिल्म ‘कभी अलविदा न कहना’ (Kabhi Alvida Na Kehna) भी थी जो कि 2006 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर की कहानी थी. रानी ने माया नाम की महिला का किरदार निभाया था जो कि शादीशुदा होते हुए भी एक शादीशुदा व्यक्ति के प्यार में पड़ जाती है. इस किरदार को शाहरुख़ खान ने निभाया था. फिल्म में दोनों के बीच इंटीमेट सीन भी दिखाया गया था जिसपर फिल्म की मेकिंग के दौरान काफी विवाद भी हुआ था. 

आदित्य चोपड़ा से हुआ करण जौहर का झगड़ा
फिल्म के डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) ने बताया था कि इस इंटीमेट सीन को लेकर उनकी रानी मुखर्जी के पति आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) से काफी लड़ाई हुई थी. एक इंटरव्यू में करण ने खुलासा करते हुए कहा था, मैं सीक्वेंस शूट कर रहा था तभी मुझे आदित्य ने कॉल किया और कहा, करण मैं कुछ दिनों से इस बारे में सोच रहा हूं कि दोनों किरदारों के बीच सेक्स नहीं होना चाहिए. इंडियन ऑडियंस इसे स्वीकार नहीं करेगी. करण बोले-मैं आदित्य की इस बात से सहमत नहीं था, मैंने उनसे कहा बिना सेक्स के कोई रिलेशनशिप कैसे हो सकता है?मैं तो ये सीन जरुर रखूँगा. इसके बाद मेरी और आदित्य की इस बारे में जमकर बहस हुई और हमारा झगड़ा हो गया.  

Related Post

करण को बाद में हुआ अपनी गलती का एहसास
करण ने आगे कहा, भले ही मैंने उस वक्त आदित्य की बात नहीं मानी मगर बाद में मुझे ये एहसास हुआ कि वो सही थे. 2016 में करण से जब एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि वो अपनी बनाई किस फिल्म में बदलाव करना चाहेंगे तो उन्होंने ‘कभी अलविदा न कहना’ का नाम लिया था. उन्हें लगता है कि फिल्म में कुछ कमियां थी और वो उसकी पूरी जिम्मेदारी भी लेते हैं.बता दें कि बॉक्सऑफिस पर भी फिल्म को कोई खास सफलता नहीं मिली थी. बता दें कि रानी मुखर्जी ने यशराज फिल्म्स के हेड आदित्य चोपड़ा से 2014 में शादी की थी. दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम आदिरा है.  

Kavita Rajput

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026