Categories: शिक्षा

ओडिशा के रहने वाले शुभम ने कर दिया कमाल, मजदूरी करते हुए पास की NEET परीक्षा…सफलता के पीछे इसको बताई वजह

Consuction Worker Cracks NEET: खुर्दा जिले के मुदुलिधिया गाँव के एक गरीब आदिवासी परिवार के रहने वाले 19 वर्षीय शुभम सबर ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिससे जान आपके भी होश उड़ जाएंगे। असल में मजदूरी करने वाले शुभम सबर ने NEET परीक्षा पास कर ली है।

Published by Shubahm Srivastava

Consuction Worker Cracks NEET: खुर्दा जिले के मुदुलिधिया गाँव के एक गरीब आदिवासी परिवार के रहने वाले 19 वर्षीय शुभम सबर ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिससे जान आपके भी होश उड़ जाएंगे। असल में मजदूरी करने वाले शुभम सबर ने NEET परीक्षा पास कर ली है और उन्हें ओडिशा के बरहामपुर स्थित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिला पा लिया है। शुभम ने अपने पहले ही प्रयास में अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी में 18,212वीं रैंक हासिल की।

ओडिशा के खुर्दा ज़िले के मुदुलिधिया गाँव के एक छोटे किसान के बेटे, सबर चार भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। जिंदगी मुश्किल थी और आर्थिक हालात हमेशा तंग रहते थे थोड़े से पैसे से बहुत काम चलाना पड़ता था, यह बात वह कभी नहीं भूले। और अपनी मेहनत से NEET परीक्षा पास कर ली।

मजदूरी कर भरी एडमिशन फीस

शुभम सबर कहते हैं, “मैंने 12वीं के बाद एक साल तक NEET परीक्षा की तैयारी की… हमारे पास पैसे नहीं थे, और न ही यहां हमें इतना काम मिलता था कि एडमिशन फीस भर सकें। इसलिए मुझे बेंगलुरु काम करने जाना पड़ा।

 मैंने वहां तीन महीने मजदूरी की। जो पैसे मैंने कमाए, उनसे एडमिशन फीस भरी… जब रिज़ल्ट आया, तो मेरे टीचर ने मुझे फोन किया और पूछा, ‘मिठाई कहाँ है?’… मेरी सफलता का कारण मेरे टीचर द्वारा बनाए गए टाइमटेबल का पालन करना है…”

शुभम ने कहा कि, मैं अपनी आर्थिक स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ था। मेरे माता-पिता के पास ज़मीन का एक छोटा सा टुकड़ा था और वे हमें पालने के लिए कड़ी मेहनत करते थे। लेकिन मैंने अपनी पढ़ाई जारी रखने और जिंदगी में कुछ करने की ठान ली थी।

दसवीं में आए 84 प्रतिशत अंक

जब उन्होंने दसवीं कक्षा में 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, तो उनके शिक्षकों ने उन्हें भुवनेश्वर के बीजेबी कॉलेज से ग्यारहवीं और बारहवीं की पढ़ाई पूरी करने का सुझाव दिया। वहाँ उन्होंने पहले साल खुद पढ़ाई की, लेकिन दूसरे साल गणित और रसायन विज्ञान की ट्यूशन ली और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 64 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

इसी दौरान उन्होंने डॉक्टर बनने का फैसला किया और बरहामपुर के एक सेंटर में नीट की कोचिंग ली। नीट की परीक्षा देने के बाद, वह बेंगलुरु चले गए।

उन्होंने कहा “मैंने वहाँ लगभग तीन महीने काम किया और कुछ पैसे बचा लिए। इसका कुछ हिस्सा मैंने अपनी कोचिंग और कुछ हिस्सा एमबीबीएस में दाखिले के लिए इस्तेमाल किया”।

सपा में होगा बड़ा उलटफेर! इन पदों पर बैठे लोगों पर गिरेगी गाज…जाने क्या है अखिलेश यादव का प्लान?

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026