Categories: दिल्ली

जंतर-मंतर पर खूनी प्रदर्शन! शख्स ने खुद को मारी गोली, मध्य प्रदेश से आया था दिल्ली

Jantar Mantar Suicide: दिल्ली के जंतर-मंतर से आज हक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है. दरअसल, यहां आज सुबह करीब 9 बजे एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

Published by Heena Khan

Suicide At Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर से आज हक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है. दरअसल, यहां आज सुबह करीब 9 बजे एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना की खबर मिलते ही पुलिस जंतर-मंतर तुरंत पहुंची और इलाके में मामले की जांच शुरू कर दी. जानकारी के मुताबिक आत्महत्या करने वाला व्यक्ति मध्य प्रदेश का रहने वाला था और दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने आया था. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने उसे प्रदर्शन की इजाजत दी थी, लेकिन उसने पहले ही खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच कर रही है.

जानिए पूरा मामला

इस मामले को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि, ‘जंतर मंतर पर आत्महत्या करने वाले आदमी की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं, और घटनास्थल को कवर कर लिया गया है. दिल्ली पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है, और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. इसके आगे उन्होंने बताया कि, ‘किन हालात में उस आदमी ने खुद को गोली मारी, इसकी जांच की जा रही है. एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

Disclaimer: अगर आप उदास महसूस कर रहे हैं, आत्महत्या के विचार आ रहे हैं, या मानसिक परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो कृपया तुरंत मदद लें।आप अकेले नहीं हैं, मदद उपलब्ध है। 

Related Post

भारत में सहायता के लिए हेल्पलाइन:

  • किरण हेल्पलाइन: 1800-599-0019 (24×7, टोल-फ्री)
  • आसरा: 91-9820466726
  • स्नेही: 91-9582208181

या अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ या अस्पताल से तुरंत संपर्क करें।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026