Categories: दिल्ली

यमुना में फिसले BJP विधायक रवि नेगी! सौरभ भारद्वाज बोले- मां यमुना बहुत नाराज

Delhi News: आप नेता सौरभ भारद्वाज की यमुना नदी को साफ करने की चुनौती के जवाब में पटपड़गंज से भाजपा विधायक डीएनडी यमुना घाट पहुंच गए. जहां उनका पैर फिसल गया और वे नदी में गिर गए. सौरभ भारद्वाज ने घटना का एक वीडियो शेयर करते हुए भाजपा पर निशाना साधा.

Published by Mohammad Nematullah

Delhi News: पटपड़गंज से भाजपा विधायक का एक नया वीडियो सामने आया है. जिसमें वह आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज को चुनौती देते हुए यमुना में फिसल जाते है. सौरभ भारद्वाज ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, “भाजपा विधायक की डुबकी बहुत सुंदर है, लेकिन मां यमुना आपके झूठ से बहुत नाराज है.”

सौरभ भारद्वाज ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा नेताओं को चुनौती दी थी कि वे यमुना का पानी पीकर दिखाएं कि क्या वह साफ है. इसके जवाब में रवि नेगी डीएनडी स्थित यमुना घाट पहुंच गए. आप नेताओं को चुनौती देते हुए नेगी फिसलकर यमुना में गिर गए. हालांकि बाद में उन्होंने डुबकी लगाई और बाहर निकल आए.

आप और भाजपा आमने-सामने

दिल्ली में यमुना सफाई के मुद्दे पर भाजपा और आम आदमी पार्टी आमने-सामने है. भाजपा जहां यमुना को साफ करने का दावा करती है. वहीं आम आदमी पार्टी ने छठ पूजा से पहले भाजपा पर निशाना साधते हुए इसे प्रदूषित बताया है. क्योंकि छठ पर हजारों लोग वहां डुबकी लगाएंगे. आम आदमी पार्टी ने भाजपा को चुनौती दी थी कि वह यमुना का पानी पीकर दिखाए कि क्या वह साफ है.

Related Post

इससे पहले उन्होंने रवि नेगी का एक और वीडियो पोस्ट किया था. जिसमें रवि नेगी यमुना का पानी पीते नजर आ रहे है. वीडियो पोस्ट करते हुए सौरभ ने लिखा “ध्यान से देखिए – वह पानी पी नहीं रहे हैं. बल्कि उसे नीचे डाल रहे हैं क्योंकि उन्हें अपनी सेहत की चिंता है. पूर्वांचल के गरीब बच्चों की नहीं.”

दिल्ली की मुख्यमंत्री के दावे

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल ही में छठ पूजा से पहले यमुना नदी की सफाई के बारे में कई दावे किए. उन्होंने कालिंदी कुंज घाट का निरीक्षण किया और कहा कि सरकार ने पर्यावरण के अनुकूल रसायनों का उपयोग करके झाग कम किया है. जिससे महिलाएं स्वच्छ वातावरण में पूजा कर पा रही हैं. आम आदमी पार्टी (आप) ने इन दावों को झूठा प्रचार और धोखाधड़ी करार दिया है.

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026