Categories: दिल्ली

दिल्ली-नोएडा की हवा ‘जहर’ बनी! सांस लेना हुआ मुश्किल, जानिये टॉप 10 प्रदूषित शहर

Delhi-NCR: दिल्ली एनसीआर को जहरीली हवा से बचाने के दावा एक बार फिर फेल साबित हुआ है. दिवाली पर तथाकथित ग्रीन पटाखों के व्यापक इस्तेमाल के कारण मंगलवार को दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है.

Published by Mohammad Nematullah

Delhi-NCR: दिल्ली एनसीआर को जहरीली हवा से बचाने के दावा एक बार फिर फेल साबित हुआ है. दिवाली पर तथाकथित ग्रीन पटाखों के व्यापक इस्तेमाल के कारण मंगलवार को दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है, जबकि आईक्यूएयर (IQAir) के अनुसार, दुनिया के शीर्ष 10 सबसे प्रदूषित शहर है.

 केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस दिवाली दिल्ली का वायु प्रदूषण स्तर पिछले चार वर्षों में सबसे अधिक था.

सुप्रिम कोर्ट के सख्त निर्देश

यह सौभाग्य की बात है कि इस बार हवा बहुत अनुकूल थी. जिससे कोई आपातकालीन स्थिति उत्पन्न नहीं हो पाई है. हवा ने प्रदूषित हवा को एक जगह जमा होने से रोक दिया है. नही तो स्थिति और भी खतरनाक हो सकती थी. सुप्रिम कोर्ट के सख्त निर्देश के बावजुद इस दिवाली दिल्ली एनसीआर में पिछले सालो की तुलना में प्रदूषण का स्तर ज्यादा हो रहा है. केंद्र और राज्य सरकार ने भी ग्रीन पटाखों के माध्यम से इस प्रदूषण को कम करने के बड़े-बड़े दावे किए थे.

हकीकत ये थी कि ग्रीन पटाखा की आड़ में बेचे गए पटाखों से भी काफी प्रदूषण हुआ. नकली पटाखों की  रोकथाम और वायु प्रदूषण बढ़ने पर कार्रवाई करने ऐ और अलग-अलग जगह पर पानी छिड़कने का दावा भी धीरे-धीरे रह गया है. यह स्थिति तब है जब दिल्ली समेत देश के 134 बड़े शहरों में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत करोड़ों रुपये की लागत से वायु प्रदूषण नियंत्रण योजनाएं चल रही हैं. मार्च 2026 तक इन सभी शहरों में पीएम-10 के स्तर को 40 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य है.

Related Post

किस शहर में वायु गुणवत्ता खराब रही?

सीपीसीबी की वायु गुणवत्ता रिपोर्ट के अनुसार, जिन 264 शहरों की वह निगरानी करता है. उनमें से लगभग 200 शहरों में दिवाली के दौरान वायु गुणवत्ता बहुत खराब या उससे भी खराब श्रेणी में थी.

इनमें नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, बल्लभगढ़, बहादुरगढ़, मेरठ आदि प्रमुख शहर शामिल है. वायु प्रदूषण पर कड़ी नजर रखने वाली एजेंसियों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में बढ़े प्रदूषण स्तर में पटाखाा के धुएं का कितना योगदान है. यह निर्धारित करना मुश्किल है. क्योंकि इस मुद्दे पर कोई अध्ययन नहीं किया गया है।. ज़्यादा संभावना यह है कि पटाखा के साथ-साथ पराली और कचरा जलाने से भी इसमें योगदान मिलता है.

आईक्यू एयर के अनुसार, शहर के 6 सबसे प्रदूषित शहर

दिल्ली (समग्र)    274    
आनंद विहार    426    
अक्षरधाम    426    
गाजियाबाद (लोनी)    341    
नोएडा (सेक्टर 125)    342    
गुरुग्राम (सेक्टर 51)    342    

नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अमिताभ कांत ने दिल्ली एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सवाल उठाते हुये कहा कि अलग लॅास एंजिल्स, बीजिंग और लंदन वायु प्रदूषण को नियंत्रित कर सकते हैं, तो दिल्ली क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि इससे निपटने के लिए निरंतर काम और पहलों के सख्त क्रियान्वयन की जरूरत है. एक एकीकृत कार्य योजना की जरूरत है. जो वायु प्रदूषण से जुड़े सभी पहलुओं पर मिलकर काम करे.

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026