फर्जी अधिकारी बनकर ठगी, CM ऑफिस के लेटरहेड पर देता था मुफ्त इलाज के पत्र, ऐसे हुई गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस ने एक शातिर ठग (Cyber Fraud) को गिरफ्तार किया है, जो खुद को मुख्यमंत्री कार्यालय (CM Office) का अधिकारी बताता था. यह आरोपी फर्जी लेटरहेड (Fake Letterhead) का इस्तेमाल कर गरीब लोगों को निजी अस्पतालों में EWS कोटे के तहत मुफ्त इलाज दिलाने के नाम पर ठगी कर रहा था. पुलिस ने उसके पास से फर्जी दस्तावेज और एक नकली नंबर प्लेट वाली बाइक को बरामद किया है.

Published by DARSHNA DEEP

Cyber Fraud Case: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को मुख्यमंत्री कार्यालय (CM Office) का अधिकारी बताकर लोगों को धोखा देता था। यह आरोपी सीएम कार्यालय के फर्जी लेटरहेड का इस्तेमाल करके निजी अस्पतालों में ईडब्ल्यूएस कोटे (EWS Quota) के तहत मुफ्त इलाज दिलाने के नाम पर लोगों को ठग रहा था।

आरोपी कैसे करता था ठगी?

आरोपी केवल गरीब लोगों को अपना निशाना बनाता था जो निजी अस्पतालों में महंगा इलाज करवाना चाहते थे लेकिन महंगे खर्च की वजह से खर्चा नहीं उठा सकते थे. वह खुद को सीएम कार्यालय का अधिकारी बताकर अस्पतालों में फोन करता था और मरीजों के मुफ्त इलाज के लिए दबाव बनाने की कोशिश करता था.  इसके अलावा आरोपी ऐसे मरीजों को फर्जी लेटर देता था, जिस पर मुख्यमंत्री कार्यालय का लेटरहेड लगा होता था, ताकि उसकी बात पर लोग भरोसा कर सकें और साथ ही उसकी बात हर किसी को विश्वसनीय लगे.

Related Post

पुलिस ने आरोपी से क्या किया बरामद ?

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने आरोपी के पास से कई फर्जी लेटरहेड और सीएम कार्यालय के नाम से तैयार पत्र को बरामद किए है. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने एक बाइक, जिस पर नकली नंबर प्लेट लगी थी उसको भी बरामद किया है. 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की शुरू

फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और सरकारी दस्तावेजों के दुरुपयोग के आरोप में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.  पुलिस अब उससे सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल है और उसने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026