Categories: दिल्ली

Delhi Blast: दिल्ली धमाके वाली कार पर बड़ा खुलासा, 7 बार बेची गई i20 गाड़ी; नियमों की उड़ा रही थी धज्जियां

Delhi Blast Update: दिल्ली धमाके मामले में पुलिस ने कार बेचने वाले रॉयल कार जोन के मालिक सोनू को हिरासत में ले लिया है. इस कार को 7 बार बेचा गया था. वहीं i20 कार ने किसी तरह के कोई नियम का पालन नहीं किया था.

Published by Preeti Rajput

Delhi Blast Update: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार की शाम को हुए धमाकों से राजधानी दहल उठी है. धमाके में 9 लोगों की जान चली गई है. इस ब्लास्ट को अंजाम देने के लिए i20 कार का इस्तेमाल किया गया है. वहीं अब कार को लेकर एख बड़ा खुलासा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, इस कार को करीब 7 बार बेचा गया था. इस कार के खरीदनेवालों ने किसी नियम का कोई पालन नहीं किया. 

i20 कार को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने

इस मामले में पुलिस ने फिलहाल कार बेचने वाले रॉयल कार जोन के मालिक सोनू को हिरासत में ले लिया है. सोनू को हरियाणा पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है. उमर ने सोने से इस कार को ओएलएक्स से खरीदा था. यह कार 29 अक्टूबर को खरीदी गई थी. इसके बाद अक्टूबर में ही इसके प्रदूषण चेक के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कार के भीतर तीन लोग नजर आ रहे हैं. जिसमें से एक शख्स की लंबी दाढ़ी है. शक है कि यही संदिग्ध तारिक है. इसी के नाम पर उमर ने इस गाड़ी को खरीदा था. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. यह वीडियो @AmmyBhardwaj नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है.

Related Post

 

7 बार बेची गई कार

i20 कार (HR 26 CE 7674) सुपर कार ज़ोन से खरीदी गई थी. इस बाद उसने पेट्रोल पंप पर शाम 4:20 बजे इसका प्रदूषण चेक कराया गया था. बता दें कि यह वीडियो  29 अक्टूबर शाम 4 बजकर 20 मिनट का है. दरअसल, शाम 6:52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास कार में जोरदार धमाका हुआ. जिसके बाद चारों तरफ हलचल मच गई. धमाके की आग ने आसपास की कई कारों को अपनी चपेट में ले लिया. दमकल विभाग की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है. संभावित खतरे को देखते हुए लाल किला 3 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. वहीं आज लाल किला मेट्रो स्टेशन भी बंद है. पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और जांच शुरु कर दी गई है.  

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026