Categories: क्राइम

Karnataka: परिवारवालों ने रिश्ते पर जताई नाराजगी! युवक की जान गई; घटना का वीडियो वायरल

Illicit Affair Death: कर्नाटक के बीदर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां औरद तालुक के नागनपल्ली गांव में एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई और बाद में उसकी मौत हो गई. क्या है पूरा मामला?

Published by Mohammad Nematullah

Illicit Affair Death: कर्नाटक के बीदर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां औरद तालुक के नागनपल्ली गांव में एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई और बाद में उसकी मौत हो गई. युवक महाराष्ट्र का रहने वाला था. कथित तौर पर अवैध संबंध के शक में किए गए इस हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित की पहचान महाराष्ट्र के नांदेड़ ज़िले के गोनागांव निवासी विष्णु (27) के रूप में हुई है. 21 अक्टूबर को विष्णु को एक विवाहित महिला के परिवार ने कथित तौर पर बांधकर लाठियों से बेरहमी से पीटा जिसके साथ उसका प्रेम संबंध होने का शक था.

बेरहमी से पीता

बताया जाता है कि यह हमला महिला के घर पर हुआ जब विष्णु अपने दो दोस्तों के साथ उससे मिलने आया था. गुस्साए परिवार के सदस्यों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसे लकड़ी के डंडों से पीटा. घटना के बाद चिंताकी पुलिस मौके पर पहुंची और विष्णु को इलाज के लिए अस्पताल ले गई. हालांकि इलाज के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका.

पुलिस ने क्या कहा?

पीड़ित की मां लक्ष्मी ने चिंताकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके बेटे को जान से मारने की नीयत से पीटा गया. उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है. इस बीच पूजा नाम की एक महिला और उसके परिवार ने भी उसी थाने में जवाबी शिकायत दर्ज कराई है. चिंताकी पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. महिला के पिता अशोक और उसके भाई गजानन जिन पर विष्णु पर हमला करने और उसकी हत्या करने का आरोप है. आरोपियों द्वारा पीड़ित को लाठियों से पीटने का एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिससे भीड़तंत्र और स्थानीय समुदायों द्वारा ऐसे संवेदनशील मामलों को संभालने के तरीके पर सवाल उठ रहे हैं. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026