नाई, कुम्हार से लेकर मोची तक, बिहार में इन लोगों को मिलेंगे 5 लाख रुपये, तेजस्वी यादव का बड़ा चुनावी एलान

Bihar Election 2025: बिहार में चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक और बड़ा ऐलान कर दिया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के नाई, कुम्हार, बढ़ई, लोहार, माली और मोची जैसी मेहनतकश जातियों के स्वरोजगार, आर्थिक उत्थान और उन्नति के लिए 5 साल के लिए 5 लाख की एकमुश्त ब्याज रहित राशि प्रदान की जाएगी.

Published by Divyanshi Singh

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है. पहले चरण के मतदान में 10 दिस से भी कम समय बचा है. इसी बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक और बड़ा ऐलान कर दिया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के नाई, कुम्हार, बढ़ई, लोहार, माली और मोची जैसी मेहनतकश जातियों के स्वरोजगार, आर्थिक उत्थान और उन्नति के लिए 5 साल के लिए 5 लाख की एकमुश्त ब्याज रहित राशि प्रदान की जाएगी. तेजस्वी यादव ने कहा कि इस पैसे से इस वर्ग के लोग अपने लिए औजार, इत्यादि खरीदेंगे.

जीवीका दीदी को लेकर किया बड़ा एलान

बता दें कि इससे पहले तेजस्वी यादव ने जीवीका दीदी को लेकर बड़ा एलान किया था. उन्होने कहा था कि  उनकी सरकार बनी तो जीविका दीदियों को स्थायी किया जाएगा। जीविका दीदियों को 30,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा. जीविका दीदियों द्वारा अब तक लिए गए सभी कर्ज माफ कर दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि जीविकाओं को दो साल के लिए ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा. इसके अलावा, जीविका समूह दीदियों को अन्य सरकारी कार्यों के लिए 2,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे. जीविका दीदियों का सरकार द्वारा 5 लाख रुपये तक का बीमा भी कराया जाएगा. जीविका समूह के अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष को मानदेय भी दिया जाएगा.

माई बहिन योजना को लेकर किया था एलान

इससे पहले उन्होंने ‘माई बहिन मान’ योजना के तहत 2,500 रुपये देने की घोषणा की थी. इस योजना के बारे में तेजस्वी ने स्पष्ट किया कि यह कोई ऋण नहीं होगा. उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो वे 20 दिनों के भीतर एक अधिनियम और कानून बनाएंगे. उन्होंने हर परिवार के लिए एक सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की.

14 नवंबर को होगी मतगणना

गौरतलब है कि तेजस्वी यादव ने यह बड़ा एलान बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले किया है. हाल ही में उन्हें महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है. 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होने हैं. मतगणना 14 नवंबर को होगी.

Divyanshi Singh

Recent Posts

Etawah news: इटावा में नाबालिग से मारपीट का आरोप, पड़ोसी पर केस दर्ज, माहौल गरमाया

Etawah news:  इटावा के शिव नगर इलाके में नाबालिग बच्ची से मारपीट का मामला सामने…

April 20, 2026

संबल में सनसनी! बरी होकर घर लौटा युवक मिला मृत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

Sambhal news: संभल में दो दिन पहले ही युवक जेल से छूटकर आया था. रात…

April 20, 2026

एक दुल्हन, कई पति! आज भी जिंदा है ‘पांचाली’ प्रथा, एक साथ कैसे गुजारते हैं दिन-रात?

Humla Nyinba Community: भारत के एक पड़ोसी देश में न्यिनबा समुदाय आज तक पांचाली प्रथा…

April 20, 2026

Dwidvadash Drishti Yoga: 8 मई को बनेगा खास योग! शनि-बुध की युति से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Dwidvadash Drishti Yoga: 8 मई 2026 को बनने वाला शनि-बुध का द्विद्वादश दृष्टि योग खास माना…

April 20, 2026