बिहार चुनाव 2025, 27 वोटों से तय हुआ भविष्य, जानिए कौन हैं सबसे कम अंतर से जीतने वाले उम्मीदवार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने 202 सीटों के साथ शानदार जीत हासिल की है. तो वहीं, दूसरी तरफ महागठबंधन सिर्फ 35 सीटों पर ही सिमट कर रह गया.

Published by DARSHNA DEEP

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार एनडीए गठबंधन ने प्रचंड बहुमत के साथ यह मुकाबला जीत लिया है. तो वहीं, दूसरी महागठबंधन केवल 35 सीटों पर ही सिमट कर रह गई है. हांलाकि, कई सीटों पर कांटे की टक्कर भी देखने को मिली, जहां जीत का अंतर केवल कुछ वोटों में ही तय हो गया. 

सबसे कम अंतर वाली कौन सी सीट है?

जानकारी के अनुसार, सबसे कम अंतर वाली जीत संदेश सीट पर देखने को मिली है. जहां, जेडीयू उम्मीवार रामचरण साह ने केवल 27 वोटों के अंतर से आरजेडी के दीपू सिंह को करारी मात. तो वहीं, दूसरी तरफ रामगढ़ सीट पर बसपा प्रत्याशी सतीश कुमार ने केवल 30 वोटों से जीत हासिल किया था. अगिआंव सीट पर बीजेपी के महेश पासवन ने 95 वोटों से CPI-ML उम्मीदवार शिव प्रकाश रंजन को बुरी तरह से हरा दिया.

तो वहीं, ढाका में आरजेडी उम्मीदवार फैसल रहमान 178 लोटों, फारबिसगंज में कांग्रेस के मनोज विश्वास 221 वोटों, और चनपटिया में कांग्रेस के अभिषेक रंजन ने 602 वोटों से शानदार जीत हासिल की. 

चुनाव में आरजेडी का दिखा दबदबा

बिहार चुनाव 2025 में इस बार खास तौर से आरजेडी का भी दबदबा देखने को मिला, हम ऐसा क्यों कर रहे हैं वो इसलिए, क्योंकि जहानाबाद में आरजेडी के राहुल कुमार ने 793 वोटों से शानदार जीत हासिल की. तो वहीं, दूसरी तरफ आरजेडी के कुमार सर्वजीत ने 881 वोटों से एलजेपी (आर) उम्मीदवार श्यामदेव पासवान को भी करारी मात दी.

इसके अलावा बख्तियारपुर सीट पर एलजेपी (आर) के अरुण कुमार ने 981 वोटों से प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की. बिहार चुनाव के यह सारे नतीजे यह दिखाते हैं कि बिहार चुनाव में कई क्षेत्र इतने प्रतिस्पर्धी रहे कि कुछ वोटों ने ही उम्मीदवारों की किस्मत तय की.

जानिए नीतीश सरकार के कितने मंत्री जीते

नीतीश कुमार सरकार के 2020 के मंत्रियों की प्रतिष्ठा पूरी तरह से दांव पर लगी हुई थी. इस बार कुल 29 मंत्रियों में से 28 मंत्रियों ने प्रचंड जीत हासिल की है. जबकि चकाई से सुमित सिंह को करारी शिकस्त मिली है.  

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

कौन हैं बालेन शाह? नेपाल की राजनीति में आई जिनकी सुनामी; लव स्टोरी है इससे भी ज्यादा दिलचस्प

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026