Bihar Election Result 2025: कौन हैं सुमित कुमार सिंह, जिन्हें मिली हार; जानें नीतीश के 28 मंत्रियों का हाल

Bihar Election Result 2025 Latest update: बिहार चुनाव में जनता दल यू ने शानदार प्रदर्शन किया. नीतीश कुमार के सभी मंत्री जीते, लेकिन एक मंत्री को हार का सामना करना पड़ा.

Published by Preeti Rajput

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम घोषित किया जा चुका है. सभी 243 सीटों के नतीजों सामने आ चुके हैं. बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल राजनीतिक दलों भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यू (JDU) समेत अन्य साथियों में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है. BJP ने जहां 101 में 89 सीटें जीतीं तो JDU ने 76 सीटें हासिल कीं. नीतीश कुमार के 29 मंत्रियों की साख भी दांव पर लगी थी, लेकिन उम्दा प्रदर्शन करते हुए 28 ने जीत हासिल की. चकाई    सीट से सुमित कुमार सिंह (विज्ञान प्रावैधिकी और तकनीकी शिक्षा) को हार का सामना करना पड़ा. इस स्टोरी में जानेंगे कि कौन-कौन किस सीट से जीता और अकेले मंत्री को किस सीट से मिली हार.

दोनों डिप्टी सीएम को मिली शानदार जीत

NDA सरकार में भारतीय जनता पार्टी के कोटे से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी चुनाव लड़ रहे थे. 

  • तारापुर    सम्राट चौधरी     (उपमुख्यमंत्री)  
  • लखीसराय    विजय सिन्हा    (उपमुख्यमंत्री)  
  • सिवान    मंगल पांडे    (स्वास्थ्य मंत्री)
  • बांकीपुर    नितिन नवीन    (पथ निर्माण मंत्री)  
  • दरभंगा    संजय सरावगी    (राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री)  
  • जाले    जिवेश मिश्र    (नगर विकास एवं आवास विभाग)  
  • कुढ़नी    केदार प्रसाद गुप्ता    (पंचायती राज)  
  • साहेबगंज    राजू कुमार सिंह    (पर्यटन मंत्री)
  • अमनौर    कृष्ण कुमार मंटू    (सूचना एवं प्रौद्योगिकी)  
  • बिहारशरीफ    सुनील कुमार    (पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन)  
  • बछवारा    सुरेंद्र मेहता    (खेल मंत्री)
  • छातापुर    नीरज सिंह बबलू    (पीएचइडी मंत्री)  
  • झंझारपुर    नीतीश मिश्रा    (उद्योग मंत्री)  
  • बेतिया    रेणु देवी    (पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन)  
  • हरसिद्धी    कृष्णनंदन पासवान    (गन्ना एवं उद्योग विभाग)
  • गया    डॉ प्रेम कुमार    (कृषि मंत्री)  
  • सरायरंजन    विजय कुमार चौधरी    (जल संसाधन)  
  • कल्याणपुर    महेश्वर हजारी    (सूचना एवं जनसंपर्क)  
  • बहादुरपुर    मदन सहनी    (समाज कल्याण)  
  • सोनबरसा (अ.जा.)    रत्नेश सादा    (कैबिनेट मंत्री)  
  • भोरे (अ.जा.)    सुनील कुमार      
  • नालंदा    श्रवण कुमार    (ग्रामीण विकास)  
  • धमदाहा    लेशी सिंह    (खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री)
  • सुपौल    बिजेन्द्र प्रसाद यादव    (ऊर्जा मंत्री)
  • चैनपुर    मो जमा खान    (अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री)  
  • अमरपुर    जयंत राज    (भवन निर्माण मंत्री)  
  • फुलपरास    शीला मंडल    (परिवहन मंत्री)  

रोहिणी आचार्य ने परिवार से तोड़ा नाता, तेजस्वी के राइट हैंड पर लगाया गंभीर आरोप

कौन हैं हारे अकेले मंत्री

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कोटे से मंत्री सुमित कुमार सिंह को हार मिली. हैरत की बात यह है कि पहली बार चुनाव लड़ रहे BJP नेता और मंत्री मंगल पांडेय भी जीत गए.  जमुई जिले की चकाई सीट पर आरजेडी की सावित्री देवी ने जेडीयू के सुमित सिंह को हराया. सुमित कुमार सिंह नीतीश कुमार के बेहद करीबी भी माने जाते हैं. उनकी गिनती बिहार के वरिष्ठ नेताओं में होती है. बहुत कम लोग जानते होंगे कि वो समाजवादी नेता श्रीकृष्ण सिंह के पोते भी हैं. 

बिहार चुनाव 2025, 27 वोटों से तय हुआ भविष्य, जानिए कौन हैं सबसे कम अंतर से जीतने वाले उम्मीदवार

Preeti Rajput

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026