Bihar Election 2025: बीजेपी, राजद या जदयू महिलाओं को टिकट देने के मामले में कौन सी पार्टी सबसे आगे? आंकड़ें देख चौंक जाएंगे आप

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन और एनडीए दोनों महिलाओं को लुभाने का प्रयास कर रही हैं. लेकिन महिलाओं को वोट देने के मामले में बसपा और जनसुराज आगे हैं.

Published by Sohail Rahman

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पहले चरण का चुनाव प्रचार थम चुका है. पहले चरण का मतदान 6 नवंबर, 2025 को होगा. ऐसे में सभी पार्टियों ने जी तोड़ कोशिश की, पहले चरण में 121 सीटों पर वोट डालें जाएंगे. इस बार आधी आबादी का नेतृत्व करने वाली महिलाओं को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वादों और घोषणाओं की झड़ी लगी हुई है. एनडीए और महागठबंधन ने अपने घोषणापत्र जारी कर दिए हैं. दोनों ही घोषणापत्रों में महिला मतदाताओं को लुभाने की भरपूर कोशिश की गई है.

महिलाओं के लिए किसने की कौन सी घोषणाएं?

एनडीए के घोषणापत्र में महिलाओं के लिए ‘मिशन करोड़पति’ का जिक्र किया गया है तो वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने महिलाओं को 5 साल तक 2,500 रुपये मासिक भत्ता देने का वादा किया है. हालांकि, दोनों गठबंधनों एनडीए और महागठबंधन द्वारा किए गए वादों के बीच एक चीज गौर करने वाली बात यह है कि दोनों गठबंधन में मौजूद घटक दलों ने महिला उम्मीदवारों को टिकट देने से नजरअंदाज किया.

यह भी पढ़ें :- 

जिनके पीछे पूरी दुनिया दीवानी, वो बिहार की सड़कों पर वोट के लिए भटक रहे दर-बदर; जानिए कौन हैं वो 3 प्रत्याशी?

बीजेपी-कांग्रेस ने कितनी महिलाओं को दिया टिकट?

अगर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में देखें तो इस बार इस बार बिहार में 15 सालों में सबसे कम महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कुल 2,357 पुरुष उम्मीदवार मैदान में हैं तो वहीं दूसरी तरफ इसकी तुलना में सिर्फ 258 महिलाएं चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहीं हैं. दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और एनडीए की प्रमुख पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सिर्फ 13 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जबकि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने केवल 5 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है.

नीतीश और लालू ने कितनी महिलाओं को दिया टिकट

इसके अलावा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडी(यू)  (JDU) ने 13 महिला उम्मीदवारों को और बिहार में 143 सीटों पर चुनाव लड़ रही लालू यादव की पार्टी आरजेडी (RJD) ने 23 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज और मायावती की बहुजन समाज पार्टी इस मामले में थोड़ा आगे हैं. अगर जनसुराज की बात करें तो प्रशांत किशोर की पार्टी ने 25 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जबकि बसपा ने 26 को मैदान में उतारा है.

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में कितनी महिलाओं को मिला था टिकट

पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में 370 महिला उम्मीदवारों को मौका दिया गया था. इनमें से 26 महिलाओं ने जीत हासिल की. ​​इससे महिलाओं की सफलता दर 7 प्रतिशत हो जाती है. हालांकि, इस मामले में पुरुष उम्मीदवारों की जीत का प्रतिशत भी लगभग 10 प्रतिशत रहा. गौरतलब है कि बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे. नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें :- 

‘उंगली काट दूंगा और आंखें…’, किसकी इतनी मजाल? जिसने दे डाली तेजस्वी यादव को धमकी

Sohail Rahman

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026