तेजस्वी ने निभाया गठबंधन धर्म, VIP के खिलाफ बगावत करने पर अफजल अली खान को पार्टी से किया निष्कासित

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने गठबंधन धर्म निभाते हुए VIP के खिलाफ बगावत करने पर अपनी पार्टी के नेता अफजल अली खान को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

Published by Sohail Rahman

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) को लेकर जैसे-जैसे मतदान के दिन नजदीक आ रहे हैं. वैसे-वैसे पार्टी में अंतरकलह भी सामने आ रही है. अब दरभंगा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जी हां, आपने एकदम सही सुना राजद ने एक बड़ा कदम उठाते हुए दरभंगा जिले की गौरा बौराम विधानसभा सीट से उम्मीदवार अफजल अली खान (Afzal ali khan) को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है. महागठबंधन में सीट बंटवारे के तहत यह सीट वीआईपी पार्टी को दी गई थी. वीआईपी ने इस सीट से अपने कद्दावर नेता और पार्टी संस्थापक मुकेश सहनी के भाई संतोष सहनी को उम्मीदवार बनाया था. इसके बावजूद, पार्टी के फैसले से नाराज स्थानीय राजद नेता अफजल अली खान चुनाव की तैयारी में जुटे रहे.

राजद ने अफजल अली खान को पार्टी से किया निष्कासित (RJD expelled Afzal Ali Khan from the party)

इसको लेकर जानकारी सामने आ रही है कि राजद ने उन्हें मनाने की बहुत कोशिशें कीं, लेकिन अफजल अली खान पार्टी लाइन से हटकर बयान देते रहे और अपनी चुनाव प्रचार की तैयारियों में कोई कमी नहीं आने दी. पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया. पार्टी सूत्रों के अनुसार, राजद नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि महागठबंधन उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें :-

Azam Khan को बिहार जाने में क्यों लग रहा है डर? सुन तेजस्वी और राहुल के उड़ जाएंगे होश

राजद ने असंतुष्ट नेताओं को दिया कड़ा संदेश (RJD gave a strong message to the disgruntled leaders)

इस फैसले के पीछे की वजहों की बात करें तो राजद ने इस कदम से पार्टी में मौजूद अन्य असंतुष्ट नेताओं को कड़ा संदेश देने का काम किया है. जिससे ये लगे कि राजद गठबंधन धर्म से समझौता बर्दाश्त नहीं करेगी. गौरतलब है कि गौरा बौराम सीट इस बार महागठबंधन के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई मानी जा रही है. देखना यह होगा कि राजद के इस कदम का गठबंधन की एकता पर क्या असर पड़ता है.

2020 में क्या आए थे नतीजे? (What were the results in 2020?)

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Election 2020) में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) की उम्मीदवार स्वर्णा सिंह ने गौरा बौराम सीट पर जीत हासिल की थी. उन्हें 59,538 वोट मिले, जो कुल मतों का 41.26% था. स्वर्णा सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार अफजल अली खान को हराया, जिन्हें 52,258 वोट (36.21%) मिले. जीत का अंतर 7,280 वोटों का था. इसके अलावा, लोजपा के राजीव कुमार ठाकुर को 9,123 वोट (6.32%) मिले, जबकि अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों को बहुत कम वोट मिले.

यह भी पढ़ें :- 

PM Modi की दीवानी हुई ये महिला, बोलीं-‘बहुत खूबसूरत हैं भगवान…’, Video Viral

Sohail Rahman

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026