1 बजे तक कितने प्रतिशत हुई वोटिंग? जानें पूरी डिटेल

Bihar Election2025: बिहार विधानसभा चुनाव गुरुवार को शुरू हो गया, जहां दो चरणों में से पहले चरण में 1 बजे तक 42.3 प्रतिशत मतदान हुआ.

Published by Divyanshi Singh

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव गुरुवार को शुरू हो गया, जहां दो चरणों में से पहले चरण में 1 बजे तक 42.31 प्रतिशत मतदान हुआ. राज्य की 243 सीटों में से 121 पर मतदान जारी है, जिससे सत्तारूढ़ एनडीए और फिर से उभर रहे महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.

गोपालगंज जिले में सर्वाधिक 46.73 प्रतिशत वोटिंग

निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 1 बजे तक औसतन 42.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है,अब तक गोपालगंज जिले में सर्वाधिक 46.73 प्रतिशत वोटिंग हुई है, जबकि पटना में सबसे कम 37.72 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. अन्य जिलों में मधेपुरा में 44.16, सहरसा में 44.20, दरभंगा में 39.35, मुजफ्फरपुर में 45.41, सिवान में 41.20, सारण में 43.06, वैशाली में 42.60, समस्तीपुर में 43.03, बेगूसराय में 46.02, खगड़िया में 42.94, मुंगेर में 41.47, लखीसराय में 46.37, शेखपुरा में 41.23, नालंदा में 41.87, भोजपुर में 41.15 और बक्सर में 41.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है.

किस सीट पर सबसे ज्यादा मतदान

निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 1 बजे तक चेरिया बरियारपुर सीट पर सबसे ज्यादा 49.92% मतदान हुआ है.वहीं अभी तक कुमहारा में सबसे कम 26.04% मतदान हुआ है.

त्रिकोणीय मुकाबला

बता दें कि यह चुनाव भाजपा और जदयू के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए), राजद और कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन तथा प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है.

आज ईवीएम में कैद हो जाएगी कई उम्मीदवारों की किस्मत

राज्य में कई महत्वपूर्ण उम्मीदवारों की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी. इनमें भाजपा नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (तरापुर), महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और राजद नेता तेजस्वी यादव (राघोपुर), तेजस्वी के भाई तेज प्रताप यादव (महुआ जनशक्ति जनता दल से), भाजपा की मैथिली ठाकुर (अलीनगर) और जदयू के आनंद सिंह (मोकामा) शामिल हैं. आनंद सिंह वर्तमान में जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में जेल में हैं.

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी इस विधानसभा चुनाव में पहली बार चुनावी मैदान में है, जिससे मुकाबला तीन तरफा हो गया है.राजद के तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से लगातार अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहते हैं, जहां उनका मुकाबला भाजपा के सतीश कुमार से है. सतीश कुमार ने 2010 में तेजस्वी की मां राबड़ी देवी को इसी सीट से जदयू उम्मीदवार के रूप में हराया था.

आज किन जिलों में मतदान हो रहा है?

लगभग 3.75 करोड़ मतदाता 18 जिलों की 121 सीटों पर 1,314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. पहले चरण में जिन 18 जिलों में मतदान हो रहा है, वे हैं पटना, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, बक्सर और भोजपुर.

आज कुल कितने मतदाता मतदान करेंगे?

पहले चरण में कुल 3.75 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे। 121 सीटों के लिए 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 36,733 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं।इनमें से 10.72 लाख मतदाता ‘नए मतदाता’ हैं।

मुख्य गठबंधन और प्रमुख दल

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए):
राज्य की सत्ताधारी एनडीए में नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड), भारतीय जनता पार्टी, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं।

महागठबंधन:
विपक्षी महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भाकपा (माले), भाकपा (मार्क्सवादी) और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी शामिल हैं।

जन सुराज पार्टी:
राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी इस चुनाव में पहली बार मैदान में उतरी है और सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

पहले चरण से जुड़ी प्रमुख जानकारियां

Bihar Election 2025: बिहार की इन 5 सबसे हॉट सीट पर ‘धुरंधरों’ के बीच दिलचस्प मुकाबला! पहले चरण की 121 सीटों पर वोटिं

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026