‘चुनाव के समय इस तरह की बातें होती रहती हैं…’, दिल्ली ब्लास्ट को लेकर प्रशांत किशोर का हैरान करने वाला बयान

Bihar Election 2025: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने दिल्ली ब्लास्ट को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया.

Published by Divyanshi Singh

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण का मतदान आज मंगलवार को हो रहा है. इस चरण में लगभग 3.7 करोड़ मतदाता 122 सीटों पर 1,302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. चुनाव आयोग ने मतदान की पूरी तैयारी कर ली है. खबरों के अनुसार, बिहार की अन्य राज्यों से लगती सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दिल्ली में सोमवार शाम हुए बम धमाकों के बाद, बिहार पुलिस भी अलर्ट पर है. इसी बीच जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने  दिल्ली ब्लास्ट को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया. 

दिल्ली ब्लास्ट को लेकर  प्रशांत किशोर ने क्या कहा?

दिल्ली ब्लास्ट को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा, “चुनाव के समय में इस तरह की बातें यदा कदा होती रहती है. उससे बिहार के लोगों को विचलित होने की जरूरत नहीं है. बिहार का चुनाव है बिहार के मुद्दे पर वोट होना चाहिए. सुरक्षा के लिए बिहार और देश के लोगों ने संसद में लोगों को भेजा है. पक्ष-विपक्ष वहां है. राष्ट्रीय सुरक्षा देश का मामला है. सब लोग सरकार के साथ खड़े हैं. उचित कार्रवाई सरकार करेगी.

पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, “बिहार के लोगों से अपील करेंगे कि जो पिछले चरण में रिकॉर्ड मतदान हुआ है उसको आज ब्रेक करिए. बिहार में बदलाव के लिए वोट करिए. अपने बच्चों के शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करिए. जैसे पहले चरण में लोगों ने वोट किया है उससे भी ज्यादा बढ़-चढ़कर वोट करिए.”

7.69 लाख युवा मतदाता निभाएंगे अहम भूमिका

दूसरे चरण के 3.7 करोड़ मतदाताओं में से 1.75 करोड़ महिलाएं हैं. इनमें से 2.28 करोड़ मतदाता 30 से 60 वर्ष की आयु के हैं, जबकि 18-19 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं की संख्या 7.69 लाख है. नवादा ज़िले के हिसुआ निर्वाचन क्षेत्र में सबसे ज़्यादा मतदाता (3.67 लाख) हैं, जबकि लौरिया, चनपटिया, रक्सौल, त्रिवेणीगंज, सुगौली और बनमखी में सबसे ज़्यादा उम्मीदवार (22-22) हैं. इस बीच पहले चरण में 121 सीटों पर 65 प्रतिशत से ज़्यादा मतदान हुआ, जिसे राज्य का “अब तक का सबसे ज़्यादा” मतदान बताया गया.

हर तरफ लाशें ही लाशें, भागते हुए दिखे जलते हुए लोग; जानिए लाल किला ब्लास्ट में अब तक क्या-क्या हुआ?

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026