100 फीट ऊपर हवा में बृजभूषण सिंह के हेलीकॉप्टर के साथ हुआ कुछ ऐसा, खेत में करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Brijbhushan Sharan Singh: भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ बड़ा हादसा होते-होते टल गया. दरअसल पूरा मामला यह है कि खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर की खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

Published by Sohail Rahman

Bihar Election 2025: गोंडा के कैसरगंज से पूर्व सांसद और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर की खराब मौसम के कारण आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी. जानकारी सामने आ रही  है कि बृजभूषण शरण सिंह के साथ एक बड़ा हादसा टल गया. बताया जा रहा है कि वह फिलहाल सुरक्षित हैं. उन्होंने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है. दरअसल, उन्होंने अपनी सुरक्षा की जानकारी सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी कर दी है.

खराब मौसम के कारण खेत में उतारना हेलीकॉप्टर (Helicopter landing in field due to bad weather)

दरअसल, भाजपा नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बिहार के एक दिवसीय दौरे पर थे. वह संदेश विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एक रैली को संबोधित करने आए थे. जनसभा को संबोधित करने के बाद वह भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एक अन्य रैली के लिए हेलीकॉप्टर से जा रहे थे. रास्ते में खराब मौसम के कारण बृजभूषण शरण सिंह को अपना हेलीकॉप्टर एक खेत में उतारना पड़ा.

यह भी पढ़ें :- 

‘RSS की चपेट में है पूरा देश, BJP ही जीतेगी’, बिहार चुनाव से पहले किसने किया दावा, बयान से मची सनसनी

बृजभूषण शरण सिंह ने जारी किया एक वीडियो (Brijbhushan Sharan Singh released a video)

हेलीकॉप्टर पायलट की सूझबूझ से बृजभूषण शरण सिंह इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सुरक्षा की जानकारी साझा की है. अफवाहों के बारे में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वे संदेश विधानसभा में एक रैली को संबोधित करने के बाद हेलीकॉप्टर से दिनारा विधानसभा के लिए रवाना हुए थे. खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को एक खेत में उतरना पड़ा. वे पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया.

दिनारा विधानसभा में जनसभा रद्द (Public meeting cancelled in Dinara Assembly)

बृजभूषण शरण सिंह ने अपने समर्थकों को यह भी बताया कि वे हेलीकॉप्टर की बजाय कार से पटना जाएंगे. अब वे दिनारा विधानसभा में जनसभा को संबोधित नहीं करेंगे. घबराने की कोई बात नहीं है. वे जल्द ही अपने समर्थकों के बीच होंगे. वे पूरी तरह ठीक हैं.

यह भी पढ़ें :- 

बिहार चुनाव में धड़ाधड़ चलीं गोलियां! NDA नेता के काफिले को बनाया निशाना, घायल हुए ‘विधायक साहब’

Sohail Rahman

Recent Posts

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026