Bihar Chunav 2025 : ये बिहार है साहेब! गाड़ी-घोड़ा छोड़ भैंस पर वोट डालने पहुंचा लालू का करीबी, चुनाव में दिखा गजब नजारा

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग लगातार जारी है. इस चरण में 121 सीटों पर मतदान होना है. इस बीच वैशाली जिले के भगवानपुर प्रखंड में केदार प्रसाद यादव भैंस पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे.

Published by Preeti Rajput

Bihar Election 2025 News: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2025) के पहले चरण (First Phase)के लिए मतदान जारी है. पहले चरण में 18 जिलों के 121 सीटों पर आज मतदान चल रहा है. वैशाली में भी आज मतदान हो रहा है. इस बीच कुछ खास तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं. बिहार चुनाव के मतदान के लिए एक वोटर केदार यादव (Kedar Yadav) वैशाली के भगवानपुर में भैंस पर सवार होकर मतदान के लिए पहुंचा.

भैंस पर सवार होकर पहुंचे केदार यादव

लालू प्रसाद यादव के करीबी नेता माने जाने वाले केदार यादव इस चुनाव में चर्चा का केंद्र रहें. उनके साथ चल रही महिलाओं ने लोकगीत गाकर अपने इस सफर को और भी ज्यादा खास बना दिया. चुनावी माहौल में एक सांस्कृतिक रंग घुल गया. इस दौरान उन्होंने कहा कि “पांच साल बाद लोकतंत्र का महापर्व आया है. आज गाड़ी नहीं मिली तो किसान होने के नाते भैंस पर सवार होकर मतदान करने आए हैं.” उन्होंने बताया कि उनका मतदान केंद्र (यहां से लगभग 2 किलोमीटर दूर स्कूल में है. ऐसे में वाहन का इंतजार करने की बजाय उन्होंने भैंस पर सवार होकर आना उचित समझा. हाथ में लाठी और भैंस की पीठ पर सवार केदार का काफिला काफी ज्यादा दिलचस्प रहा. 

लालू के बेहद करीबी हैं केदार

बता दें कि केदार यादव सिर्फ अपने कारनामों के लिए नहीं जाने जाते हैं. बल्कि वह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के काफी करीबी माने जाते हैं. लालू यादव जब भी इस रास्ते से गुजरते हैं, तो उनका काफिला हर हाल में केदार के लिए रोका जाता है.  

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026