गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम साय, नक्सल ऑपरेशन के जवानों का हुआ सम्मान

Raipur News: सीएम विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में चल रहे माओवादी विरोधी अभियानों, उनकी उपलब्धियों एवं भविष्य की कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी।

Published by Mohammad Nematullah

दीपक विश्वकर्मा की रिपोर्ट, Raipur News: सीएम विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में चल रहे माओवादी विरोधी अभियानों, उनकी उपलब्धियों एवं भविष्य की कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री ने करेंगुट्टा पहाड़ी पर नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से भी मिले एवं उनके साहस और पराक्रम की सराहना करते हुए उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया। बैठक में उनके साथ छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक सुरक्षा बलों की आक्रामक कार्रवाई के परिणामस्वरूप 453 माओवादी न्यूट्रलाइज़ किए गए हैं। इसी अवधि में 1616 माओवादियों की गिरफ्तारी तथा 1666 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। राज्य में 65 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं और सड़क, पुल-पुलिया तथा मोबाइल नेटवर्क जैसी आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है।

भारत ‘नौसेना’ को देने जा रहा ऐसा शस्त्र, थर-थर कांप उठेगा चीन-पाक; उल्टे पैर भागेंगे आतंकी

अमित शाह से मिले सीएम विष्णु देव साय

इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय ने बस्तर में हाल ही में आई बाढ़ की गंभीर स्थिति पर भी चर्चा की। उन्होंने गृह मंत्री को राहत और पुनर्वास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया और बताया कि प्रभावित इलाकों में प्रशासन लगातार राहत सामग्री पहुँचाने, स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने और विस्थापित परिवारों के लिए सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था करने में जुटा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुँचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए विशेष पैकेज तथा अतिरिक्त संसाधन भी जुटाए जा रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करेंगुट्टा पहाड़ी पर 21 दिनों तक चले सबसे लंबे नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों का सम्मान किया। इस अभियान में सुरक्षा बलों ने 31 नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया था और घायल जवानों से मुलाकात कर उनका मनोबल भी बढ़ाया।

एंटी नक्सल ऑपरेशन की दी जानकारी

यह अभियान छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर अप्रैल- मई माह में चलाया गया था। इसे नक्सलियों पर अब तक की सबसे बड़ी चोट माना जा रहा है, क्योंकि बीजापुर जिले की करेंगुट्टा की पहाड़ियां नक्सलियों का सबसे सुरक्षित गढ़ मानी जाती थीं। लेकिन इस ऑपरेशन के बाद सुरक्षाबलों का वहां कब्जा हो गया और नक्सलियों को पीछे हटना पड़ा। गृहमंत्री ने जवानों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता न केवल सुरक्षा के मोर्चे पर बल्कि विकास और शांति की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार माओवादियों के सम्पूर्ण उन्मूलन तक आक्रामक अभियान जारी रखेगी और साथ ही विकास को तेज़ी से आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार जैसी बुनियादी सुविधाओं को तेज़ी से पहुँचाकर स्थायी शांति की नींव रखी जाएगी।

Weather update: अभी और बरसेंगे बादल! इन राज्यों में होगी आफत की बरसात, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026